NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में बीते दिन लगभग 2.12 लाख नए मामले, 3,847 मौतें
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन लगभग 2.12 लाख नए मामले, 3,847 मौतें

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन लगभग 2.12 लाख नए मामले, 3,847 मौतें

    लेखन मुकुल तोमर
    May 27, 2021
    09:45 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,11,298 नए मामले सामने आए और 3,847 मरीजों की मौत हुई। एक दिन की गिरावट के बाद देश में फिर दैनिक मामलों की संख्या दो लाख से अधिक रही है।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,73,69,093 हो गई है। इनमें से 3,15,235 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 24,19,907 रह गई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 2.83 लाख मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 2,83,135 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 2,46,33,951 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 89.66 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 21,57,857 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 33.70 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    राज्यों की स्थिति

    ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 56,50,907 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 91,341 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 24,99,784 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 26,929 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 24,24,388 मामलों और 7,882 मौतों के साथ केरल और 19,45,260 मामलों और 21,815 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 24,752 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 453 मरीजों की मौत हुई। यहां पिछले कुछ हफ्तों से दैनिक मामलों में लगातार गिरावट आ रही है।

    इसी तरह कर्नाटक में 26,811 लोगों को संक्रमित पाया गया और 530 मरीजों की मौत हुई, वहीं केरल में 28,798 मामले सामने आए और 151 मौतें हुईं।

    तमिलनाडु में 33,764 नए मामले सामने आए और 475 मरीजों की मौत हुई।

    डाटा

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 20,26,95,874 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन मात्र 18,85,805 खुराकें लगाई गईं। वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 16.82 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 16.82 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 34.94 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.32 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और लगभग 5.92 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.63 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 4.54 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले
    भारत में कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    कोरोना वायरस

    छत्तीसगढ़: युवक को थप्पड़ मारने वाले सूरजपुर कलेक्टर को पद से हटाया गया छत्तीसगढ़
    दिल्ली: एक बार फिर हफ्ते भर के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, 31 मई तक रहेगा लागू दिल्ली
    कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप में ब्राजीली राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो पर लगा जुर्माना ब्राजील
    कोवैक्सिन को WHO और यूरोपीय संघ से मंजूरी दिलाने की कोशिश कर रहा भारत हैदराबाद

    कोरोना वायरस के मामले

    ICMR प्रमुख ने बताया, क्यों कोरोना की दूसरी लहर में अधिक प्रभावित हो रहे युवा भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 3.62 लाख मरीज, दुनियाभर में 16 करोड़ लोग संक्रमित भारत की खबरें
    50 प्रतिशत नए वैश्विक मामले और 30 प्रतिशत मौतें अकेले भारत में- WHO कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में 1 जून तक बढ़ाई गईं लॉकडाउन जैसी कड़ी पाबंदियां महाराष्ट्र

    भारत में कोरोना वायरस

    कोरोना संक्रमण की रफ्तार ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, देश में आठ दिन में 10 लाख मामले कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: देश में भयावह स्थिति, पहली बार सामने आए दो लाख से अधिक नए मामले कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: 12 दिन में दोगुनी हुई देश की टेस्ट पॉजिटिविटी रेट, छत्तीसगढ़ सबसे ऊपर कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: क्या है देश का ऑक्सीजन संकट और इसके समाधान के लिए क्या-क्या किया गया? कोरोना वायरस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025