NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन 60,963 नए मामले, कुल मौतों की संख्या 46,000 पार
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन 60,963 नए मामले, कुल मौतों की संख्या 46,000 पार

    कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन 60,963 नए मामले, कुल मौतों की संख्या 46,000 पार

    लेखन मुकुल तोमर
    Aug 12, 2020
    10:32 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 60,963 नए मामले सामने आए और 834 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 23,29,638 हो गई है, वहीं 46,091 लोगों को इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या 6,43,948 हो गई है।

    पिछले कई दिन से भारत में रोजाना दुनिया में सबसे अधिक नए मामले सामने आए रहे हैं।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    रिकवरी रेट 70 प्रतिशत के पार

    पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 56,110 मरीज ठीक हुए, जो अब तक एक दिन में सबसे अधिक हैं। इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 16,39,599 हो गई है, जोकि कुल मामलों के 70.37 प्रतिशत हैं।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 7,33,449 टेस्ट किए गए गए, जो अब तक एक दिन में सबसे अधिक टेस्ट हैं। देश में कुल टेस्टों की संख्या लगभग 2.60 करोड़ हो गई है।

    राज्यों की स्थिति

    ये हैं चार सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र इस सूची में पहले नंबर पर है। राज्य में अब तक 5,35,601 मामले सामने आए हैं जिनमें से 18,306 मरीजों की मौत हुई है।

    वहीं दूसरे स्थान पर काबिज तमिलनाडु में अब तक 3,08,649 मामले सामने आए हैं और 5,159 मरीजों की मौत हुई है।

    2,203 मौत और 2,44,549 मामलों के साथ आंध्र प्रदेश और 3,398 मौत और 1,88,611 मामलों के साथ कर्नाटक अगले दो सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में नए मामलों में गिरावट

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 11,088 नए मामले सामने आए और 256 मरीजों की मौत हुई।

    वहीं आंध्र प्रदेश में 9,024 नए मामले सामने आए। राज्य में पिछले 24 घंटे में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए मरीजों की तुलना में अधिक रही और 9,113 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई।

    वहीं तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में 5,834 नए मामले और कर्नाटक में 6,473 नए मामले सामने आए।

    डाटा

    दिल्ली में दो महीने में पहली बार 10 से कम मौतें

    देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां अब तक 1,47,391 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 4,139 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में शहर में 1,257 नए मामले सामने आए और आठ लोगों की मौत हुई।

    दुनिया की स्थिति

    अमेरिका और ब्राजील सबसे अधिक प्रभावित देश

    पूरी दुनिया की बात करें तो कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2.02 करोड़ हो गई है, वहीं 7.34 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में लगभग 51.41 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 1.64 लाख लोगों की मौत हुई है। वहीं ब्राजील में 31.12 लाख संक्रमितों में से 1.03 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत तीसरे और मौतों के मामले में पांचवें स्थान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 636 अंक टूटा  शेयर बाजार समाचार
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' कर्नाटक में नहीं होगी रिलीज, जानिए क्या है कारण  कर्नाटक हाई कोर्ट
    टाटा हैरियर EV भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर  टाटा मोटर्स
    INDIA गठबंधन में शामिल पार्टियों ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, विशेष सत्र की मांग की नरेंद्र मोदी

    भारत की खबरें

    लखनऊ: टेस्ट के दौरान 2,290 कोरोना मरीजों ने दी गलत जानकारी, तलाश में जुटा प्रशासन लखनऊ
    कुलभूषण जाधव मामला: इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने भारत को वकील नियुक्त करने की अनुमति दी पाकिस्तान समाचार
    कोरोना वायरस: 5 अगस्त से खुलेंगे जिम और योगा सेंटर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस स्वास्थ्य मंत्रालय
    कोरोना वायरस संक्रमण के लिए तैयार हो रही वैक्सीनों की कीमत कितनी होगी? ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: मृत्यु दर को कम करने में कारगर साबित नहीं हो रही प्लाज्मा थैरेपी- AIIMS भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: भारत में संक्रमितों की संख्या 20 लाख पार, बीते दिन रिकॉर्ड 62,538 मामले भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: ट्रायल के अंतिम चरण में पहुंची ये संभावित वैक्सीन, जल्द सामने होंगे नतीजे भारत की खबरें
    भारत में 225 रुपये होगी कोरोना वैक्सीन की कीमत, सीरम इंस्टीट्यूट के साथ आया गेट्स फाउंडेशन भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025