NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में फिर 50,000 से अधिक नए मामले, दिल्ली में रिकॉर्ड उछाल
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में फिर 50,000 से अधिक नए मामले, दिल्ली में रिकॉर्ड उछाल

    कोरोना वायरस: देश में फिर 50,000 से अधिक नए मामले, दिल्ली में रिकॉर्ड उछाल

    लेखन मुकुल तोमर
    Nov 07, 2020
    10:05 am

    क्या है खबर?

    भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 50,356 नए मामले सामने आए और 577 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 84,62,080 हो गई है, वहीं 1,25,562 लोगों को इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 5,16,632 हो गई है।

    बता दें कि गुरूवार को भी देश में 50,000 से अधिक नए मामले सामने आए थे।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    पिछले 24 घंटे में ठीक हुए लगभग 54,000 मरीज

    ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो बीते दिन देशभर में कोरोना वायरस के 53,920 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 78,19,886 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 92.41 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 11,13,209 टेस्ट किए गए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 11.65 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट हो चुके हैं।

    राज्यों की स्थिति

    ये हैं चार सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 17,10,314 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 44,965 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 8,41,889 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 11,347 की मौत हुई है।

    8,38,363 मामलों और 6,768 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश और 7,39,147 मामलों और 11,299 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में कम बने हुए हैं नए मामले

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 5,027 नए सामने सामने आए और 161 मरीजों ने दम तोड़ा। राज्य में पिछले तीन दिन से 5,000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं।

    वहीं आंध्र प्रदेश में बीते दिन 2,410 नए मामले सामने आए और 11 लोगों की मौत हुई।

    तमिलनाडु में 2,370 और कर्नाटक में 2,960 नए मामले सामने आए और इन दोनों राज्यों में भी स्थिति सुधरती हुई नजर आ रही है।

    डाटा

    दिल्ली में पहली बार सामने आए 7,000 से अधिक नए मामले

    दिल्ली में बीते दिन 7,178 नए मामले सामने आए जो अब तक एक दिन में सबसे अधिक नए मामले हैं। शहर में अब तक 4,23,831 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं बीते दिन 64 मौतों के साथ कुल मौतें 6,833 हो गई हैं।

    वैश्विक स्थिति

    अमेरिका में बीते दिन रिकॉर्ड 1.27 लाख नए मामले

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 4.92 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं मरने वालों की संख्या 12.41 लाख हो गई है।

    सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 97.33 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और लगभग 2.36 लाख लोगों की मौत हुई है। यहां बीते दिन 1.27 लाख से अधिक नए मामले सामने आए।

    तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 56.31 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.62 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    कर्नाटक
    महाराष्ट्र
    आंध्र प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली

    स्वदेशी कोरोना वायरस वैक्सीन 'कोवैक्सिन' के तीसरे चरण के ट्रायल की राह साफ भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में सात लाख से नीचे आए सक्रिय मामले, टेस्ट 10 करोड़ पार कर्नाटक
    कोरोना महामारी के समय आय में कमी, दिल्ली-NCR और मुंबई के बाद सबसे प्रभावित शहर हैदराबाद मुंबई
    कोरोना वायरस: देश में 78 लाख हुई संक्रमितों की संख्या, 70 लाख से अधिक हुए ठीक भारत की खबरें

    कर्नाटक

    कोरोना वायरस: भारत ने बनाया "विश्व रिकॉर्ड", बीते दिन सामने आए 83,883 नए मामले भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: भारत में नया ट्रेंड बन सकता है रोजाना 1,000 से अधिक लोगों की मौत भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में लगातार दूसरे दिन 83,000 से अधिक नए मामले, लगभग 1,100 की मौत भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: भारत में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 90,632 नए मामले, 1,065 की मौत भारत की खबरें

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: निजी कंपनी ने भेजी 12.50 लाख घटिया RT-PCR किट, की जाएगी सख्त कार्रवाई स्वास्थ्य मंत्रालय
    कोरोना वायरस के खिलाफ देश की लड़ाई में पिछड़ रहे हैं ये चार राज्य कर्नाटक
    महाराष्ट्र अनलॉक गाइडलाइंस: मुंबई मेट्रो परिचालन को मंजूरी, स्कूल-कॉलेज और धार्मिक स्थल फिलहाल रहेंगे बंद भारत की खबरें
    देश के कई हिस्सों में भारी बारिश से तबाही, तेलंगाना और महाराष्ट्र में 77 की मौत तेलंगाना

    आंध्र प्रदेश

    आंध्र प्रदेश: PUBG की लत से छुटा खाना-पानी, लगातार गेम खेलने के कारण युवक की मौत मध्य प्रदेश
    आंध्र प्रदेश: पिता ने हथौड़े से पीटकर की बेटे की हत्या, कैमरे में कैद हुई घटना हत्या
    चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी, आंध्र प्रदेश सरकार पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप नरेंद्र मोदी
    आंध प्रदेश: तीन लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश, कार में लगाई आग विजयवाड़ा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025