NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 46,000 मामले, कई महीने बाद 1,000 से कम मौतें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 46,000 मामले, कई महीने बाद 1,000 से कम मौतें
    1/6
    देश 0 मिनट में पढ़ें

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 46,000 मामले, कई महीने बाद 1,000 से कम मौतें

    लेखन मुकुल तोमर
    Jun 28, 2021
    09:21 am
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 46,000 मामले, कई महीने बाद 1,000 से कम मौतें
    भारत में कोरोना वायरस के मामले

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 46,148 नए मामले सामने आए और 979 मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,02,79,331 हो गई है। इनमें से 3,96,730 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 5,72,994 रह गई है। देश में बीते कई हफ्ते से कोरोना मामलों में गिरावट आ रही है और हालात बेहतर हो रहे हैं।

    2/6

    बीते दिन ठीक हुए 58,578 मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 58,578 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 2,93,09,607 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 96.80 प्रतिशत है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 15,70,515 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 40.64 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    3/6

    ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 60,36,821 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,21,286 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 28,88,894 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 12,879 मौतें हुई हैं। इसी तरह 28,34,630 ​मामलों और 34,743 मौतों के साथ कर्नाटक और 24,65,874 मामलों और 32,290 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    4/6

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 9,974 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 143 मरीजों की मौत हुई। राज्य में कुछ दिनों से 10,000 के आसपास नए मामले सामने आ रहे हैं। इसी तरह केरल में 10,905 लोगों को संक्रमित पाया गया और 62 मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 3,604 मामले सामने आए और 89 मौतें हुईं। तमिलनाडु में 5,127 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 91 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

    5/6

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 32,36,63,297 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 17,21,268 खुराकें लगाई गईं। नई वैक्सीन नीति लागू होने के बाद वैक्सीनेशन ने रफ्तार पकड़ी है।

    6/6

    दुनियाभर में 18.10 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 18.10 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 39.22 लाख लोगों की मौत हुई है। सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.36 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 6.04 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है। वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.84 करोड़ संक्रमितों में से 5.13 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले
    भारत में कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस

    कर्नाटक: कोरोना के बाद बच्चों का दिमाग प्रभावित करने वाली बीमारी का पहला मामला आया सामने कर्नाटक
    कोरोना: डेल्टा वेरिएंट से नई लहर का खतरा, इन देशों में फिर लगने लगीं पाबंदियां बांग्लादेश
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 50,040 मामले, 1,258 मरीजों की मौत महाराष्ट्र
    प्रधानमंत्री मोदी ने की वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा, कहा- बनी रहनी चाहिए गति भारत की खबरें

    कोरोना वायरस के मामले

    महाराष्ट्र: डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित पाए गए ज्यादातर लोगों को नहीं लगी थी वैक्सीन महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 48,698 मरीज, छह लाख से कम हुए सक्रिय मामले महाराष्ट्र
    डेल्टा प्लस वेरिएंट के कारण महाराष्ट्र में कडे़ किए गए अनलॉक के नियम महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 51,667 मरीज, महाराष्ट्र में कुल मामले 60 लाख पार महाराष्ट्र

    भारत में कोरोना वायरस

    कोरोना वैक्सीनेशन: 27 प्रतिशत वयस्क आबादी को लगी एक खुराक, आदिवासी जिलों का शानदार प्रदर्शन वैक्सीनेशन अभियान
    कोरोना वायरस: शीर्ष विशेषज्ञ ने बताया- इन तीन चीजों पर निर्भर करेगी तीसरी लहर की गंभीरता कोरोना की तीसरी लहर
    कोरोना वायरस: देश में कुल संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ के पार, बीते दिन 50,848 मामले कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 42,640 नए मामले, तीन महीने में सबसे कम कोरोना वायरस
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023