NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / असम में बाढ़ से अब तक 24 की मौत, 4 लाख से अधिक लोग प्रभावित
    अगली खबर
    असम में बाढ़ से अब तक 24 की मौत, 4 लाख से अधिक लोग प्रभावित
    असम में बाढ़ से 24 लोगों की मौत

    असम में बाढ़ से अब तक 24 की मौत, 4 लाख से अधिक लोग प्रभावित

    लेखन भारत शर्मा
    Jun 05, 2024
    03:42 pm

    क्या है खबर?

    असम में लगातार होर रही बारिश के बाद आई बाढ़ के बार स्थिति भयावह बन गई है।

    मंगलवार को बाढ़ के कारण 7 और लोगों की मौत हो गई, जिससे हाल ही में मरने वालों का आंकड़ा 24 हो गया है। यहां 9 जिलों में 4.23 लाख लोग प्रभावित हैं।

    राज्य में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमें प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटी हैं।

    मौत

    कहां हुई कितनी मौतें?

    असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ के कारण सोनाई में 4 और कछार जिले के सिलचर राजस्व मंडल में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

    इसके अलावा, नागांव जिले और कामरूप मेट्रोपॉलिटन के दिसपुर में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है।

    इसके साथ ही इस साल राज्य में बाढ़, भूस्खलन व तूफान में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। सरकार पूरे नुकसान की समीक्षा में जुटी है।

    प्रभाव

    बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं इन गांवों के लोग

    रिपोर्ट में कहा गया है कि बाढ़ के कारण राज्य के कछार, धेमाजी, दिमा हसाओ, हेलाकांडी, होजाई, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, करीमगंज, मोरीगांव और नागांव जिलों के सबसे ज्यादा लोग प्रभावति हुए हैं।

    इन जिलों में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या 4.23 लाख से अधिक है। बाढ़ का सबसे ज्यादा प्रभाव नागांव में हैं, जहां 2.13 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

    इसी तरह कछार में 1.19 लाख और होजई में 60,500 लोग पीड़ित हैं।

    प्रयास

    सरकार ने शुरू किए 167 राहत शिविर

    ASDMA की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में मंगलवार तक बाढ़ के कारण 6.25 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

    इसको देखते हुए सरकार ने 6 जिलों में चल रहे राहत शिविरों की संख्या को बढ़ाकर 167 कर दिया है। इन राहत शिविरों में 32,872 लोगों ने शरण ले रखी है।

    इसी तरह 4 जिलों में 73 राहत वितरण केंद्र संचालित किए गए हैं, जहां से लोगों को राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है।

    वितरण

    वितरण केंद्रों पर दी जा रही है यह सामग्री

    रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने राज्य में अब तक वितरण केंद्रों पर 1,221.69 क्विंटल चावल, 225.29 क्विंटल दाल, 67.58 क्विंटल नमक और 1,073.59 लीटर सरसों का तेल वितरित किया जा चुका है।

    वर्तमान में 459 गांव पानी में डूबे हुए हैं और बाढ़ के कारण 7,866.08 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली फसल खराब हो गई है।

    मोरीगांव, नागांव और कछार में बाढ़ से सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

    जानकारी

    खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं ये नदियां

    ASDMA के अनुसार, राज्य में भारी बारिश के बार कोपिली और कुशियारा नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। लोगों को नदियों के किनारे न जाने को पाबंद किया है। बाढ़ से 46,000 घरेलू जानवर भी प्रभावित हुए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    असम
    असम बाढ़
    बारिश
    भूस्खलन

    ताज़ा खबरें

    अब गूगल ड्राइव के वीडियो देख सकेगा जेमिनी, जोड़ा गया नया फीचर गूगल ड्राइव
    NDA इतिहास में पहली बार 17 महिला कैडेट्स का बैच हुआ पास भारतीय सेना
    शशि थरूर ने कोलंबिया में कोलंबिया को घेरा, बोले- आतंकियों के मरने पर शोक क्यों जताया ऑपरेशन सिंदूर
    IPL 2025: कुलदीप यादव का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025

    असम

    धार्मिक और ऐतिहासिक आकर्षणों से भरपूर है दिसपुर, यहां के इन पर्यटन स्थलों का करें रुख   पर्यटन
    गुवाहाटी हाई कोर्ट ने सार्वजनिक स्थानों पर नमाज के अधिकार की याचिका को किया खारिज गुवाहाटी
    असम: सरकारी कर्मचारी दूसरी शादी नहीं कर सकेंगे, मुख्यमंत्री बोले- धर्म अनुमति देता है, सरकार नहीं हिमंत बिस्वा सरमा
    असम: गोलपारा में कार और बस में आमने-सामने टक्कर, 4 की मौत सड़क दुर्घटना

    असम बाढ़

    असम में बाढ़ का कहर: अब तक 7 लोगों की मौत, 2 लाख से ज्यादा प्रभावित मेघालय
    असम: बाढ़ में डूबे 1,000 से अधिक गांव; 6 लाख लोग प्रभावित, 9 की मौत असम
    असम में बारिश और भूस्खलन ने ली दो मासूमों की जान, कुल छह की मौत बारिश
    असम: बाढ़ का प्रकोप जारी; 25 लोगों की मौत, 32 जिलों के 31 लाख लोग प्रभावित असम

    बारिश

    चेन्नई: बाढ़ के बीच सड़क पर मछलियां पकड़ रहे लोग, देखें वीडियो  तमिलनाडु
    चेन्नई: बाढ़ के पानी से सड़कें अभी तक लबालब, स्कूल-कॉलेजों की शुक्रवार तक छुट्टी तमिलनाडु
    तमिलनाडु: भारी बारिश के कारण 4 जिलों में बाढ़, ट्रेनें और उड़ानें रद्द की गईं तमिलनाडु
    तमिलनाडु: भारी बारिश के कारण श्रीवैकुंटम रेलवे स्टेशन पर फंसे 500 यात्री, रेल पटरी क्षतिग्रस्त तमिलनाडु

    भूस्खलन

    केरल और कर्नाटक में बाढ़ से भारी तबाही, 88 लोगों की मौत, कई लापता कर्नाटक
    असम की बराक भेली घाटी में भूस्खलन से 20 लोगों की मौत, दर्जनों घायल पश्चिम बंगाल
    केरल: मुन्नार में भूस्खलन से 12 मजदूरों की मौत, मुख्यमंत्री ने मांगी वायुसेना की मदद केरल
    आज मिले 16 और शवों के साथ इडुक्की भूस्खलन में मरने वालों का आंकड़ा 42 पहुंचा तमिलनाडु
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025