दिल्ली-NCR में हुई मानसून की वापसी, शुरू हुआ आंधी-बारिश का दौर
देश
पूर्वी भारत में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है, जिससे इस हफ्ते भारी बारिश और आंधी-तूफान का दौर शुरू हो गया है। बंगाल की खाड़ी से उठा एक कम दबाव का क्षेत्र मानसून ट्रफ के साथ मिल रहा है, जिसकी वजह से बुधवार से दिल्ली-NCR में भी काफी नमी और तूफानी मौसम रहने की संभावना है।
दिल्ली-NCR, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में बारिश
यह कम दबाव का क्षेत्र अब पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, जिसकी वजह से बुधवार से दिल्ली-NCR, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में और अधिक बारिश होने की उम्मीद है। तेज बारिश के कारण कुछ जगहों पर जलभराव और यातायात बाधित होने की दिक्कतें भी आ सकती हैं। सप्ताहांत तक बारिश का यह सिलसिला जारी रह सकता है, इसलिए अपना छाता साथ रखना न भूलें।