मोहन भागवत का बड़ा खुलासा, कहा- कोलकाता भगदड़ में मानवीय भूल से गई 19 लोगों की जान
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने साफ किया कि कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान हुई दर्दनाक भगदड सिर्फ दुर्भाग्य का खेल नहीं थी, बल्कि इसकी वजह मानवीय चूक थी। चोरीबागान पंडाल में जब अचानक मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई, तो आयोजकों की एक घोषणा ने लोगों में दहशत फैला दी। इसी अफरातफरी में 19 लोगों की जान चली गई। मंगलवार को नागपुर में RSS के विजयादशमी कार्यक्रम में भागवत ने इस घटना का जिक्र किया।
भागवत की तकनीक के दुरुपयोग पर चेतावनी
सोशल मीडिया और AI जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के गलत इस्तेमाल को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भारत में इन्हें नियंत्रित करने के लिए खास नियम नहीं हैं, जिस वजह से गलत जानकारी फैल रही है। इसलिए उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इन प्लेटफॉर्म का समझदारी से इस्तेमाल करें। इसके साथ ही उन्होंने ताकतवर देशों द्वारा पर्यावरण के लगातार दोहन पर भी गंभीर चेतावनी दी। संत रविदास की शिक्षाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने विश्वास, सामाजिक सद्भाव और आध्यात्मिक जीवन के महत्व पर जोर दिया।