G-7 सम्मेलन में चला 'मेलोनी' का जादू, इंटरनेट पर वायरल हुई जयशंकर की मुस्कान
फ्रांस में हुए G-7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की दोस्ताना मुलाकात ने सबका ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर लोग इन्हें 'मेलोडी' कहकर बुला रहे हैं। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का गर्मजोशी से मुस्कुराकर अभिवादन किया। इसी दौरान पीछे खड़े भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की मुस्कान ने तो सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। यह पल बहुत जल्द वायरल हो गया।
जयशंकर की मुस्कान ने टाइमलाइन पर धूम मचाई
जयशंकर की मुस्कान सोशल मीडिया की टाइमलाइन पर छा गई। एक यूजर ने लिखा, 'G-7 शिखर सम्मेलन में जब जियोर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी से हाथ मिलाया, तो विदेश मंत्री जयशंकर का मुस्कुराता चेहरा।" इसके बाद तो मीम्स और क्लिप्स की बाढ़ आ गई। मेलोनी ने भी मोदी के साथ मजाकिया लहजे में कहा कि अब तो हम इंस्टाग्राम पर भी मशहूर हो गए हैं। शिखर सम्मेलन की गंभीरता के बीच यह असली दोस्ती की झलक थी।