मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से बातचीत के बाद यूक्रेन और पश्चिम एशिया में शांति के लिए भारत के समर्थन का वादा किया है।
पोलैंड के प्रधानमंत्री यूक्रेन में जारी संघर्ष को खत्म करने के वैश्विक प्रयासों के बीच अपने 3 दिवसीय दौरे पर भारत आए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने पहले भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की, इसके बाद वे प्रधानमंत्री मोदी से मिले।
मोदी और टस्क रणनीतिक साझेदारी पर सहमत
मोदी और टस्क ने दोनों देशों के बीच खासकर रक्षा, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा के क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर सहमति जताई।
दोनों नेताओं ने पोलिश कंपनियों को भारतीय टीमों के साथ मिलकर काम करने का न्योता दिया।
मोदी ने इस दौरान यह भी कहा कि यूरोपीय संघ के साथ एक मुक्त व्यापार समझौता भारत और पोलैंड के बीच आर्थिक मेलजोल के और ज्यादा मौके बना सकता है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दोनों देश मजबूत लोकतांत्रिक मूल्यों को साझा करते हैं और दुनिया भर में निष्पक्ष नियम-कानूनों के पक्षधर हैं।