Page Loader
महाराष्ट्र में MNS की पोस्टर चेतावनी, लिखा- महाराष्ट्र में रहना है, तो मराठी सीखनी होगी
महाराष्ट्र में MNS ने लगाए चेतावनी पोस्टर

महाराष्ट्र में MNS की पोस्टर चेतावनी, लिखा- महाराष्ट्र में रहना है, तो मराठी सीखनी होगी

Jul 20, 2025
04:54 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र में भाषा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। आम रास्तों से लेकर लोकल ट्रेनों में मराठी भाषा को लेकर बहस होती नजर आ रही है। शुक्रवार को लोकल ट्रेन में मराठी महिलाओं के समूह द्वारा हिंदी भाषी महिलाओं को ट्रेन से उतरने की कहने का वीडियो वायरल होने के बाद अब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने चेतावनी पोस्टर लगाए हैं। इनमें स्पष्ट लिखा है कि महाराष्ट्र में रहना है, तो मराठी सीखनी होगी। इससे विवाद गहराता जा रहा है।

पोस्टर

MNS ने नवी मुंबई में लगाए पोस्टर

नवी मुंबई में MNS के उपशहर अध्यक्ष सविनय म्हात्रे के नाम से शनिवार रात को नेरुल इलाके में चेतावनी पोस्टर लगाए हैं। इनमें लिखा है, 'एजी मराठी बोलना सीख लो वरना वो मनसे वाला आ जाएगा।' इसी तरह दूसरे संदेश में लिखा है, 'महाराष्ट्र में रहना होगा, रोजगार करना होगा तो मराठी भाषा आनी चाहिए।' एक अन्य संदेश में लिखा है, 'हमारा आपसे कोई झगड़ा नहीं है, लेकिन अगर यहां मस्ती करोगे तो महाराष्ट्र का झटका जरूर लगेगा।'

प्रतिक्रिया

पोस्‍टर पर मिल रही मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

इन पोस्‍टर पर स्थानीय निवासियों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जहां कुछ लोगों ने मराठी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने की मांग का समर्थन किया, वहीं अन्य ने इन पोस्टरों की निंदा करते हुए इन्हें भाषाई अल्पसंख्यकों, खासकर उत्तर भारत से आए हिंदी भाषी प्रवासियों के खिलाफ एक हल्की धमकी बताया है। बड़ी बात यह है कि खुलेआम दी जा रही इस धमकी के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।

विवाद

लोकल ट्रेन में महिलाओं के बीच हुआ विवाद

इससे पहले शुक्रवार को लोकल ट्रेन का वीडियो सामने आया था, जिसमें महिलाओं के बीच सीट पर शुरु हुआ विवाद भाषा पर आ टिकता है। वीडियो में एक महिला हिंदी में संबोधित किए जाने पर आपत्ति जताते हुए सुनाई दे रही है और उसकी जगह मराठी में बात करने पर जोर दे रही है। वह महिला हिंदी में बात करने वाली महिलाओं से कहती है, "अगर तुम हमारी मुंबई में रहना चाहती हो तो मराठी बोलो, वरना बाहर निकल जाओ।"

विवाद

महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहा है भाषा विवाद

यह पोस्टर वाली घटना ऐसे में आई है, जब महाराष्ट्र पहले से ही भाषा संबंधी विवादों से जूझ रहा है। सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे कई वीडियो में MNS कार्यकर्ता दुकानदारों, ऑटो चालकों और यहां तक कि बैंक कर्मचारियों से मराठी न बोलने के कारण भिड़ते हुए नजर आ रहे रहे हैं। ऐसी ही एक घटना में एक मेडिकल दुकान के कर्मचारी को पीटा गया और उसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो