Page Loader
मिजोरम: भारी बारिश की वजह से आइजोल में पत्थर की खदान ढही, 10 लोगों की मौत
मिजोरम में पत्थर की खदान ढहने से 10 की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर: एक्स/@mizozeitgeist)

मिजोरम: भारी बारिश की वजह से आइजोल में पत्थर की खदान ढही, 10 लोगों की मौत

लेखन गजेंद्र
May 28, 2024
10:55 am

क्या है खबर?

मिजोरम की राजधानी आइजोल में मंगलवार सुबह हुई भारी बारिश से पत्थर की एक खदान ढह गई, जिसके मलबे में दबकर 10 लोगों की मौत हुई है। इंडिया टुडे के मुताबिक, हादसा दक्षिणी बाहरी इलाके में मेलथुम और हिलीमेन के बीच के क्षेत्र में सुबह 6 बजे हुआ। हादसे के बाद कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मलबे में फंसे लोगों को भी बचाने का प्रयास चल रहा है।

हादसा

लगातार बारिश के कारण बचाव कार्य प्रभावित

हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है। बारिश को देखते हुए राज्य के सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। साथ ही कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा गया है। खबरों के मुताबिक, बारिश की वजह से कई अन्य इलाकों में भी भूस्खलन हुआ है।

असर

राष्ट्रीय राजमार्ग 6 पर हुआ भूस्खलन

आइजोल के हुंथर में राष्ट्रीय राजमार्ग 6 पर बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है, जिससे आइजोल का सड़क संपर्क देश के बाकी हिस्सों से लगभग कट गया है। बारिश की वजह से कुछ राज्य राजमार्ग भी प्रभावित हुए हैं। बारिश के बाद इनको दुरुस्त करने का काम किया जाएगा। बता दें कि नवंबर, 2022 में हनहथियाल जिले में और दिसंबर, 2023 में मामित जिले में पत्थर की खदान के ढहने से कई मजदूरों की मौत हो गई थी।