NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / स्वामी नित्यानंद मामला: नाबालिग का आरोप- आधी रात को जगाकर बनाए जाते थे वीडियो
    अगली खबर
    स्वामी नित्यानंद मामला: नाबालिग का आरोप- आधी रात को जगाकर बनाए जाते थे वीडियो

    स्वामी नित्यानंद मामला: नाबालिग का आरोप- आधी रात को जगाकर बनाए जाते थे वीडियो

    लेखन मुकुल तोमर
    Nov 23, 2019
    02:21 pm

    क्या है खबर?

    स्वामी नित्यानंद के आश्रम में छुड़ाई गई एक नाबालिग लड़की ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि उन्हें आश्रम में मानसिक अत्याचार का सामना करना पड़ा था।

    उनका कहना है कि उन्हें आधी रात को जगाकर भारी आभूषण पहनाए जाते और मेकअप कराके स्वामी नित्यानंद के लिए वीडियो बनाया जाता था।

    बता दें कि 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को एक महीने पहले ही उसके माता-पिता ने एक बाल अधिकार समिति की मदद से आश्रम से छुड़वाया था।

    मामला

    जनार्दन शर्मा ने अपनी चार बेटियों को भेजा था नित्यानंद के स्कूल

    बता दें कि बेंगलुरू के जनार्दन शर्मा ने 2013 में अपनी चार बेटियों को स्वामी नित्यानंद द्वारा बेंगलुरू में चलाए जा रहे नित्यानंद ध्यानपीठम में पढ़ने के लिए भेजा था।

    बाद में जब उन्हें पता चला कि उनकी बेटियों को अहमदाबाद स्थित ध्यानपीठम की दूसरी शाखा योगिनी सर्वज्ञापीठम भेज दिया गया है तो उन्होंने उनसे मिलने की कोशिश की, लेकिन संस्थान के अधिकारियों ने उन्हें उनकी बेटियों से नहीं मिलने दिया।

    जानकारी

    दो नाबालिग बेटियों को छुड़ाने में कामयाब रहे शर्मा

    शर्मा बाद में पुलिस की मदद से अपनी दो नाबालिग बेटियों को वहां से ले आए, लेकिन उनकी दो बड़ी बेटियों ने उनके साथ आने से इनकार कर दिया। शर्मा ने गुजरात हाई कोर्ट में याचिका दायर कर अपनी बेटियों की कस्टडी मांगी है।

    प्रचार कार्यक्रम

    नाबालिग बोली, चंदे के लिए करना पड़ता था स्वामीजी का प्रचार कार्यक्रम

    आश्रम से छुड़ाई गईं शर्मा की एक नाबालिग बेटी ने अब समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए आश्रम में होने वाले अत्याचारों का खुलासा किया है।

    उन्होंने बताया, "मैं मई 2013 में गुरूकुल से जुड़ी। पहले हम मजेदार कार्यक्रम करते थे लेकिन 2017 से एक भ्रष्टाचार चल रहा है। हमें स्वामीजी के लिए प्रचार कार्यक्रम करने होते थे और लाखों में चंदा इकट्ठा करना होता था। चंदा 3 लाख रुपये से लेकर 8 करोड़ तक होता था।"

    आरोप

    "आधी रात को हमें जागकर स्वामीजी के लिए वीडियो बनाए जाते थे"

    नाबालिग ने आगे बताया, "आधी रात को वो हमें जगाते थे और स्वामीजी के लिए वीडियो बनाते थे। हमें भारी आभूषण पहनने होते थे और भारी मेकअप करना होता था।

    मेरी बड़ी बहन वहां से बाहर आने में असमर्थ है। मैं गवाह हूं कि मेरी बहन के वीडियोज सीधे स्वामीजी के निर्देश पर बनाए जाते थे। उन्होंने उससे हमारे माता-पिता के साथ गलत तरीके से बात करने को भी कहा। उन्होंने मुझसे भी कहा, लेकिन मैंने मना कर दिया।"

    बयान

    नाबालिग का आरोप, आध्यात्मिक प्रक्रिया के नाम पर दो महीने एक कमरे में कैद रखा

    नाबालिग लड़की ने ये भी बताया कि आश्रम प्रशासन ने उसे किसी आध्यात्मिक प्रक्रिया के नाम पर दो महीने तक एक कमरे में बंद रखा। उसने बताया कि आश्रम के लोग गालीगलौज की भाषा का भी प्रयोग करते थे।

    केस

    नित्यानंद देश से फरार, दो सहयोगी गिरफ्तार

    अपने ऊपर लगे इन आरोपों के बीच नित्यानंद देश छोड़कर फरार हो चुके हैं। वहीं गुजरात पुलिस ने उनके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।

    अपनी बेटियों के आश्रम में बंदी होने का आरोप लगाने वाले जनार्दन शर्मा ने मामले पर कहा है, "केस सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मैंने अपनी बेटियों को वापस पाने के लिए शिकायत की है, लेकिन वो अन्य खराब कामों में भी लिप्त हैं।"

    परिचय

    कौन हैं स्वामी नित्यानंद?

    स्वामी नित्यानंद का जन्म एक जनवरी, 1978 को तमिलनाड़ु के थिरुनामलाई में हुआ था।

    उन्होंने छोटी उम्र में ही संन्यास लेने का दावा किया था। बाद में उन्होंने ध्यानपीठम नाम से अपनी संस्था बनाई।

    इन आरोपों से इतर नित्यानंद अजीबोगरीब बयान देने के कारण भी चर्चा में रहते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने दावा किया था कि वो गाय, बंदर और शेर की तमिल और संस्कृत में लोगों से बात करा सकते हैं।

    रेप का आरोप

    नित्यानंद पर अभिनेत्री से रेप का आरोप भी

    नित्यानंद पर एक तमिल अभिनेत्री के साथ रेप का आरोप है।

    लगभग नौ साल पहले एक वीडियो सामने आया था, जिसमें नित्यनांद और अभिनेत्री आपत्तिजनक हालत में दिख रहे थे। कई टीवी चैनलों पर यह वीडियो चला था।

    तब नित्यानंद ने कहा था कि यह वीडियो फर्जी है। जांच में उनकी बात झूठ साबित हुई।

    बाद में उन्होंने दूसरी दलील देते हए कहा कि उन्होंने सहमति से संबंध बनाए थे। उनकी इस दलील को कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गुजरात
    अहमदाबाद
    बेंगलुरु
    गुजरात हाई कोर्ट

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ गुजरात टाइटंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: MI ने एलिमिनेटर में GT को हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    गुजरात

    सालों पहले पाकिस्तानी विमान गिराने वाले वायुसेना अधिकारी ने अब घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, जानें कारण भारत की खबरें
    देशभर में बाढ़ से 500 लोगों की मौत, बिहार, गुजरात और केरल में सबसे अधिक असर ओडिशा
    अफगानिस्तान के चार आतंकी हुए देश में दाखिल, मध्य प्रदेश में हाई अलर्ट अफगानिस्तान
    स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और मुंबई का सोहो हाउस दुनिया की महानतम जगहों की सूची में शामिल मुंबई

    अहमदाबाद

    प्रधानमंत्री मोदी ने याद किए जवानी के दिन, कहा- सोचता था मुंबई जा पाऊंगा या नहीं हिमालय
    पुलवामा आतंकी हमले का समर्थन कर रहे कर्मचारियों को निलंबित कर रही हैं देशभर की कंपनियां पाकिस्तान समाचार
    प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च किया 'वन नेशन वन कार्ड', जानिये इससे जुड़ी खास बातें देश
    इंदौर लगातार तीसरे साल देश का सबसे स्वच्छ शहर, भोपाल सबसे स्वच्छ राजधानी छत्तीसगढ़

    बेंगलुरु

    सेना प्रमुख जनरल रावत ने भरी तेजस में उड़ान, कहा बढ़ेगी देश की हवाई शक्ति देश
    बेंगलुरू: पुलवामा हमले के बाद कराची बेकरी से 'कराची' हटाने की मांग, लोगों ने किया प्रदर्शन भारत की खबरें
    भारत में सबसे तेजी से बढ़ रही है अरबपतियों की संख्या, मुंबई 12वां सबसे धनी शहर भारत की खबरें
    अजीम प्रेमजी ने दान किए 52,750 करोड़ रुपये, बने भारत के सबसे बड़े दानी विप्रो

    गुजरात हाई कोर्ट

    गोधरा कांड: 17 साल बाद पीड़ितों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये देगी गुजरात सरकार गुजरात
    गुजरात हाई कोर्ट से हार्दिक पटेल को बड़ा झटका, नहीं लड़ पाएंगे लोकसभा चुनाव गुजरात
    जानें क्या है इशरत जहां 'फेक' एनकाउंटर मामला, जिसमें बरी हुए डीजी वंजारा नरेंद्र मोदी
    हरेन पांड्या हत्याकांडः सुप्रीम कोर्ट ने 12 आरोपियों को माना दोषी, जाने पूरा मामला भारतीय सुप्रीम कोर्ट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025