बेंगलुरु मेट्रो में लगी आग, तुरंत काबू पाने से बड़ा हादसा टला
देश
बेंगलुरु के नागसंद्रा मेट्रो स्टेशन पर रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक छोटी आग लग गई। इससे धुआं उठने लगा और कुछ लपटें भी दिखाई दीं। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। ग्रीन लाइन पर मेट्रो ट्रेनें सामान्य रूप से चलती रहीं। मेट्रो कर्मियों और दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई की और आग पर जल्दी ही काबू पा लिया।
मेट्रो अधिकारियों ने कहा- स्टेशन सुरक्षित
मेट्रो अधिकारियों ने बताया है कि स्टेशन अब पूरी तरह सुरक्षित है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने लोगों से शांत रहने की अपील की है। साथ ही भरोसा दिलाया है कि अगर कोई और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आती है, तो उसे तुरंत साझा किया जाएगा।