LOADING...
भुवन बाम ने सीरीज 'ढिंढोरा 2' को लेकर किया ये पोस्ट, देखते ही उत्साहित हुए फैंस
'ढिंढोरा 2' पर आया बड़ा अपडेट

भुवन बाम ने सीरीज 'ढिंढोरा 2' को लेकर किया ये पोस्ट, देखते ही उत्साहित हुए फैंस

Jun 21, 2026
11:03 am

क्या है खबर?

मशहूर यूट्यूबर भुवन बाम की वेब सीरीज 'ढिंढोरा' साल 2021 में यूट्यूब पर प्रसारित हुई थी। इसे दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला और इसकी सफलता को देखकर भुवन ने दूसरे सीजन का ऐलान कर दिया था। लोग सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द ही खत्म होने वाला है। दरअसल, यूट्यूबर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'ढिंढोरा 2' से जुड़ा एक पोस्ट साझा किया है, जिसने लोगों को उत्साहित कर दिया है।

पोस्ट

भुवन ने सोशल मीडिया पर दिया दूसरे सीजन का संकेत

यूट्यूबर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्हें एक क्लैपबोर्ड पकड़े हुए देखा जा सकता है। इस क्लैपबोर्ड पर 'ढिंढोरा 2' लिखा हुआ है, जिससे साफ है कि शूटिंग शुरू हो चुकी है। उनके साथ एक महिला भी है, जो जिसका चेहरा तो छिपा है, लेकिन सीरीज में एक नए किरदार के शामिल होने का संकेत जरूर मिलता है। कैप्शन में लिखा, 'नई चुनौती, नया मेहमान, नया ढिंडोरा! नेटफ्लिक्स और मुझे आपके आशीर्वाद की जरूरत है।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement