पिछले 17 सालों के दौरान भारत में 1,765 हाथियों की अप्राकृतिक कारणों से जान गई है। इनमें से ज्यादातर मौतें बिजली का करंट लगने और ट्रेन दुर्घटनाओं की वजह से हुईं। इनमें से 223 हाथियों की मौत अकेले कर्नाटक राज्य में दर्ज की गई।
ओडिशा, असम और कर्नाटक ऐसे राज्य रहे, जहां हाथियों की सबसे ज्यादा मौतें दर्ज की गईं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने एक RTI आवेदन के जवाब में यह जानकारी सामने रखी है।
रेलवे लाइनों और हाथी गलियारों का नक्शा बना रही है सरकार
हाथियों को बचाने के लिए सरकार 8 राज्यों में रेलवे लाइनों की मैपिंग कर रही है। साथ ही, हाथी गलियारों की पहचान कर उनकी वैधता भी जांची जा रही है और टकराव वाले क्षेत्रों का अध्ययन भी किया जा रहा है। इसका लक्ष्य ऐसे खास प्लान बनाना है, जिससे इंसानों की गतिविधियों से हाथियों को कम नुकसान पहुंचे।