NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली में 7 सितंबर से फिर शुरू होगी मेट्रो सेवा, उपराज्यपाल बैजल ने मंजूर किया प्रस्ताव
    अगली खबर
    दिल्ली में 7 सितंबर से फिर शुरू होगी मेट्रो सेवा, उपराज्यपाल बैजल ने मंजूर किया प्रस्ताव

    दिल्ली में 7 सितंबर से फिर शुरू होगी मेट्रो सेवा, उपराज्यपाल बैजल ने मंजूर किया प्रस्ताव

    लेखन भारत शर्मा
    Sep 02, 2020
    04:37 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले पांच महीने से अधिक समय तक बंद दिल्ली मेट्रो आगामी 7 सितंबर से फिर से संचालन शुरू होगा।

    दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की बुधवार को हुई बैठक में उपराज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल सरकार के मेट्रो सेवा का संचालन शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

    बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले सप्ताह अनलॉक-4 में 7 सितंबर से मेट्रो सेवा के संचालन की अनुमति दी थी।

    प्रस्ताव

    दिल्ली सरकार ने पिछले सप्ताह भेजा था प्रस्ताव

    केंद्र सरकार की ओर से मेट्रो सेवा के संचालन की अनुमति देने के अगले दिन दिल्ली सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति में सुधार का हवाला देते हुए मेट्रो सेवा का संचालन शुरू करने का प्रस्ताव बनाकर DDMA को भेजा था।

    DDMA अध्यक्ष और उपराज्यपाल बैजल ने इसे मंजूर कर लिया है। सरकार ने यह भी कहा था कि जिन स्टेशनों पर सेवाएं बहाल होंगी, उनकी सूची तैयार हो रही है और जल्द ही इसे सार्वजनिक किया जाएगा।

    तैयार

    मेट्रो सेवा का संचालन शुरू करने के लिए तैयार है DMRC

    दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने कहा कि वह 7 सितंबर से जनता के लिए सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए तैयार है।

    DMRC के एक अधिकारी ने कहा, "हम अभी सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए गाइडलाइंस का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल पर काम किया गया है। ताकि यात्रियों के लिए अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।"

    बता दें कि दिल्ली में 22 मार्च से मेट्रो सेवा का संचालन बंद है।

    टोकन

    नहीं किया जा सकेगा टोकन सुविधा का इस्तेमाल

    इससे पहले दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इंडिया टुडे को बताया कि दिल्ली मेट्रो के परिचालन शुरू होने के बाद नए प्रोटोकॉल लागू किए जाएंगे।

    उन्होंने कहा था कि मेट्रो यात्रा के लिए टोकन का इस्तेमाल नहीं होगा और स्मार्ट कार्ड के जरिए ही यात्रा की जा सकेगी।

    इसी तरह स्टेशन के प्रवेश द्वारों पर सैनिटाइजर डिस्पेंसर और थर्मल स्क्रीनिंग मशीन लगाई जाएंगी। सभी यात्रियों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा।

    SOP

    मेट्रो संचालन के लिए आज SOP जारी करेगी केंद्र सरकार

    केंद्रीय आवास और शहरी मामलों (HUA) मंत्रालय की ओर से बुधवार को मेट्रो ट्रेनों के संचालन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी करने की संभावना है।

    मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने SOP को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को मेट्रो रेल निगमों के प्रबंध निदेशकों के साथ बैठक की थी।

    उन्होंने कहा था कि मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य होगा। उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

    संक्रमण

    भारत और दिल्ली में यह है संक्रमण की स्थिति

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 78,357 नए मामले सामने आए और 1,045 मरीजों की मौत हुई।

    देश में कुल मामलों की संख्या 37,69,523 हो गई है, वहीं 66,333 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मामलों की संख्या 8,01,282 हो गई है।

    इसी तरह दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 2,312 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 1,77,060 हो गई है, वहीं 4,462 की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    दिल्ली सरकार
    अनिल बैजल
    केंद्र सरकार

    ताज़ा खबरें

    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल
    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव
    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें

    दिल्ली

    कोरोना वायरस: पुणे में अब मुंबई से अधिक संक्रमित, सक्रीय मामले दिल्ली से चार गुना ज्यादा मुंबई
    कोरोना वायरस: क्या होते हैं एंटीजन टेस्ट और राज्य इस पर जोर क्यों दे रहे हैं? भारत की खबरें
    शाहीन बाग CAA विरोधी प्रदर्शन में शामिल दर्जनों लोग भाजपा में हुए शामिल आम आदमी पार्टी समाचार
    थकान और बदन दर्द की शिकायत के बाद AIIMS में भर्ती हुए गृह मंत्री अमित शाह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)

    दिल्ली सरकार

    दिल्ली: बाहर से आने वाले सभी लोगों के लिए सात दिन का होम क्वारंटाइन अनिवार्य दिल्ली
    कोरोना वायरस: दिल्ली में कुछ भी सही नहीं है! मुख्यमंत्री केजरीवाल के दावों की खुली पोल दिल्ली
    निजी अस्पतालों पर भड़के मुख्यमंत्री केजरीवाल, कहा- बेडों की कालाबाजारी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा दिल्ली
    एक्शन मोड में आई दिल्ली सरकार, सर गंगाराम अस्पताल के खिलाफ दर्ज कराया मामला दिल्ली

    अनिल बैजल

    जानें क्या है दिल्ली पुलिस को मिला राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तारी का अधिकार दिल्ली पुलिस
    लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों के पलायन पर केंद्र सरकार के निशाने पर केजरीवाल नरेंद्र मोदी
    दिल्ली सरकार ने दिया होम क्वारंटाइन में रह रहे लोगों के फोन ट्रैक करने का आदेश अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली: समय से पहले जेल से रिहा हुआ जेसिका लाल हत्याकांड का दोषी मनु शर्मा दिल्ली

    केंद्र सरकार

    केंद्र सरकार ने CBI को सौंपी जयराज-फेनिक्स मामले की जांच, जारी की अधिसूचना तमिलनाडु
    गांधी परिवार से जुड़े तीन ट्रस्टों की जांच के लिए केंद्र सरकार ने गठित किया पैनल गृह मंत्रालय
    केंद्रीय कैबिनेट ने दी मजदूरों को सस्ते किराए पर घर प्रदान करने की योजना को मंजूरी कोरोना वायरस
    झारखंड को केंद्र सरकार का बड़ा झटका, खारिज किया सूखा राहत का प्रस्ताव झारखंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025