Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / देश में चरणबद्ध तरीके से होगा मेट्रो सेवा का संचालन, जानिए कैसा होगा सफर
  • देश

    देश में चरणबद्ध तरीके से होगा मेट्रो सेवा का संचालन, जानिए कैसा होगा सफर

    भारत शर्मा
    लेखन
    भारत शर्मा
    Twitter
    अंतिम अपडेट Sep 02, 2020, 09:56 pm
    देश में चरणबद्ध तरीके से होगा मेट्रो सेवा का संचालन, जानिए कैसा होगा सफर
  • कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले पांच महीने से अधिक समय तक बंद मेट्रो सेवाओं का 7 सितंबर से फिर से संचालन शुरू होगा।

    इसके लिए केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने बुधवार शाम को मानक संचालन प्रकिया (SOP) जारी कर दी है।

    इसके तहत अब देश में मेट्रो सेवा का संचालन चरणबद्ध तरीके से होगा। इसका मतलब है कि एक से अधिक लाइनों पर एकसाथ मेट्रो सेवा का संचालन शुरू नहीं किया जाएगा।

  • इस खबर में
    चरणबद्ध तरीके से संचालन करने से होगा फायदा- केंद्रीय मंत्री भीड़ से बचने के लिए बढ़ाए जाएंगे ट्रेनों के फेरे स्टेशन और ट्रेनों में स्वच्छता का रखना होगा विशेष ध्यान ट्रेनों में चढ़ने और उतरने के लिए देना होगा पर्याप्त समय ISHRAE के निर्देशानुसार होगा एयर कंडीशन का संचालन दो चरणों में होगा दिल्ली मेट्रो का संचालन दो शिफ्टो में होगा मेट्रो का संचालन इन्होंने भी तैयार की SOP
  • बयान

    चरणबद्ध तरीके से संचालन करने से होगा फायदा- केंद्रीय मंत्री

  • डेक्कन हेराल्ड के अनुसार केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने SOP जारी करते हुए कहा कि देश में चरणबद्ध तरीके से मेट्रो सेवाओं का संचालन किया जाएगा। कोरोना महामारी में इससे फायदा होगा।

    उन्होंने कहा कि शुरू में कुछ ही लाइनों पर मेट्रो ट्रेनों का संचालन किया जाएगा और 12 सितंबर तक सभी लाइनों पर संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

    यात्रा के लिए यात्रियों का मास्क पहनना और मोबाइल फोन आरोग्य सेतु ऐप रखना अनिवार्य होगा।

  • गाइडलाइंस

    भीड़ से बचने के लिए बढ़ाए जाएंगे ट्रेनों के फेरे

  • SOP के अनुसार मेट्रो में भीड़ से बचने के लिए फेरे बढ़ाए जाएंगे। कंटेनमेंट जोन में स्टेशन के प्रवेश व निकास द्वार पूरी तरह बंद रहेंगे, सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए स्टेशन और ट्रेनों में मार्किंग करनी होगी तथा सफर के लिए मास्क अनिवार्य होगा और स्टेशनों पर मास्क आपूर्ति की व्यवस्था भी की जाएगी।

    इसी तरह थर्मल स्कि्रनिंग के बाद ही स्टेशन पर प्रवेश दिया जाएगा और कोरोना के लक्षण वाले लोगों को अस्पताल भेजा जाएगा।

  • स्वच्छता

    स्टेशन और ट्रेनों में स्वच्छता का रखना होगा विशेष ध्यान

  • SOP के अनुसार स्टेशनों के प्रवेश द्वारा पर यात्रियों के उपयोग के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था करनी होगी, यात्रियों के उपयोग वाले सभी क्षेत्रों ट्रेन, प्लेटफॉर्म, लिफ्ट, एस्केलेटर, रेलिंग, शौचालय आदि की नियमित अंतराल पर सफाई करनी होगी।

    इसी तरह यात्रा के लिए स्मार्ट कार्ड के उपयोग को बढ़ावा देना, ऑनलाइन भुगतान के लिए प्रेरित करना तथा टोकन या टिकट का उचित स्वच्छता के साथ उपयोग करना होगा। यात्रियों के लिए आरोग्य सेतु ऐप रखना अनिवार्य होगा।

  • जानकारी

    ट्रेनों में चढ़ने और उतरने के लिए देना होगा पर्याप्त समय

  • ट्रेनों में चढ़ने और उतरने के लिए यात्रियों को पर्याप्त समय दिया जाएगा। मेट्रो रेल निगम सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के लिए स्टेशनों की स्किपिंग का सहारा भी ले सकेंगे। यात्रियों को कम से कम सामान के साथ ही यात्रा की इजाजत होगी।

  • एयर कंडीशन

    ISHRAE के निर्देशानुसार होगा एयर कंडीशन का संचालन

  • मेट्रो में हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर-कंडीशनिंग (HVAC) प्रणाली का संचालन केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) और इंडियन सोसायटी ऑफ हीटिंग, रेफ्रिजरेटिंग और एयर कंडीशनिंग इंजीनियर्स (ISHRAE) के निर्देशनुसार किया जाएगा।

    इसी तरह मीडिया, पोस्टर, बैनर, होर्डिंग के जरिए सूचनाएं प्रसारित करने के साथ शिक्षा और संचार (IEC) अभियान चलाया जाएगा। इसी तरह ट्रेनों और यात्रियोें की सुरक्षा के लिए राज्य पुलिस के साथ सामंजस्य बिठाना होगा।

    विशेष परिस्थिति में तत्काल राज्य पुलिस और CISF के जवानों की मदद लेनी होगी।

  • दिल्ली मेट्रो

    दो चरणों में होगा दिल्ली मेट्रो का संचालन

  • मेट्रो संचालन की SOP जारी होने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह ने कहा कि राजधानी दिल्ली में दो चरणों में मेट्रो सेवा का संचालन किया जाएगा।

    पहले चरण में 7 सितंबर को समयापुर बादली से हुडा सिटी सेंटर तक येलो लाइन पर संचालन शुरू किया जाएगा।

    इसके बाद 9 सितंबर से दूसरे चरण में ब्लू लाइन, पिंक लाइन और गुड़गांव लाइन शुरू की जाएगी। 12 सितंबर से सभी सेवाओं का सुचारू संचालन किया जाएगा।

  • शिफ्ट

    दो शिफ्टो में होगा मेट्रो का संचालन

  • प्रबंध निदेशक ने बताया कि पहले चरण में दो शिफ्टो में मेट्रो सेवा का संचालन किया जाएगा। इसके तहत पहली शिफ्ट में सुबह 7 से 11 बजे के बीच ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

    इसी तरह दूसरी शिफ्ट में शाम 4 से रात 8 बजे तक ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12 सितंबर से ट्रेनों का संचालन सुचारू रूप से होगा।

    इधर, महाराष्ट्र सरकार ने फिलहाल मेट्रो सेवा का संचालन शुरू नहीं करने का निर्णय किया है।

  • जानकारी

    इन्होंने भी तैयार की SOP

  • केंद्र सरकार की ओर से मेट्रो सेवा के संचालन के लिए SOP जारी करने के बाद नोएडा, चेन्नई, कोच्चि, बैंगलोर, मुंबई लाइन-1, जयपुर, हैदराबाद, महा मेट्रो (नागपुर), कोलकाता, गुजरात और उत्तर प्रदेश मेट्रो (लखनऊ) ने भी अपनी-अपनी SOP तैयार कर ली है।

  • दिल्ली
  • चेन्नई
  • नोएडा
  • केंद्र सरकार
  • हरदीप सिंह पुरी
  •  
ताज़ा खबरें
  • गूगल अर्थ को तीन साल में सबसे बड़ा अपडेट, मिला वक्त में पीछे जाने का विकल्प
    गूगल अर्थ को तीन साल में सबसे बड़ा अपडेट, मिला वक्त में पीछे जाने का विकल्प
    टेक्नोलॉजी
  • लाल किला हिंसा मामले में गिरफ्तार दीप सिद्धू को राहत, दिल्ली की अदालत ने दी जमानत
    लाल किला हिंसा मामले में गिरफ्तार दीप सिद्धू को राहत, दिल्ली की अदालत ने दी जमानत
    देश
  • कुंभ की आलोचनाओं के बीच प्रधानमंत्री मोदी की संतों से अपील, प्रतीकात्मक रखा जाए मेला
    कुंभ की आलोचनाओं के बीच प्रधानमंत्री मोदी की संतों से अपील, प्रतीकात्मक रखा जाए मेला
    देश
  • IPL: मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा रहा है डेविड वॉर्नर का प्रदर्शन
    IPL: मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा रहा है डेविड वॉर्नर का प्रदर्शन
    खेलकूद
  • कोरोना: कोवैक्सिन का उत्पादन बढ़ाने पर जोर, तेज की जाएगी मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति
    कोरोना: कोवैक्सिन का उत्पादन बढ़ाने पर जोर, तेज की जाएगी मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति
    देश
चर्चित विषय
वैक्सीन समाचार क्राइम समाचार रोजगार समाचार किसान आंदोलन सरकारी नौकरी कोरोना वायरस कोवैक्सिन कोरोना वायरस वैक्सीन भारत में कोरोना वायरस
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021