दिल्ली में आग का तांडव, 26 मिनट में जलकर रख हुई 100 से ज्यादा झुग्गियां
देश
दिल्ली की शकूर बस्ती में देर रात एक भीषण आग लग गई। रात 11:14 बजे आग लगने की सूचना मिलते ही यह आग तेजी से फैल गई। महज एक घंटे 26 मिनट में ही 100 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख हो गईं। आग 2 एकड़ इलाके में फैल चुकी थी, जिसके बाद दमकलकर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे बुझाने की कोशिश की।
दिल्ली दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू, कोई हताहत नहीं
दिल्ली फायर सर्विस की तेज कार्रवाई की वजह से रात 12:40 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग बुझने के बाद भी दमकलकर्मी मौके पर डटे रहे और रात भर निगरानी करते रहे ताकि कहीं आग दोबारा न भड़के। आग लगने के कारणों की जांच अभी जारी है। एक अधिकारी ने बताया कि आग पूरी तरह बुझ जाए और दोबारा न फैले, इसके लिए कूलिंग ऑपरेशन (ठंडा करने का काम) लगातार किया गया।