अंबानी की रिफाइनरी देखने जामनगर पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो गुजरात के जामनगर पहुंचे और वहां रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी से मिले। इस मुलाकात का मुख्य मुद्दा पारंपरिक और नई ऊर्जा के क्षेत्रों में व्यापारिक साझेदारी बढ़ाना था।
दोनों नेताओं ने ऊर्जा आपूर्ति को और भरोसेमंद बनाने, टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने और मजबूत सप्लाई चेन बनाने जैसे विषयों पर चर्चा की। बातचीत का सार यह था कि भारत और अमेरिका मिलकर कैसे ऊर्जा के क्षेत्र में एक-दूसरे को ताकत दे सकते हैं।
रुबियो ने रिलायंस की नई ऊर्जा इकाइयों का दौरा किया
मार्को रुबियो ने मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी के साथ रिलायंस की नई ऊर्जा से जुड़ी गीगा-फैक्ट्रियों और डेटा सेंटरों का दौरा किया। उन्होंने इन सुविधाओं को करीब से देखा।
इस दौरे से यह बात सामने आई कि जामनगर डीप-टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक अहम केंद्र बनता जा रहा है। दोनों पक्षों ने इस बात पर भी विचार किया कि ऊर्जा और डिजिटल टेक्नोलॉजी की ताकत को मिलाकर कैसे बढ़ती हुई डिजिटल इकोनॉमी को बढ़ावा दिया जा सकता है।