बिहार: पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7 साल जेल, अवैध हथियार रखने का है मामला
देश
बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा को गैर-कानूनी तरीके से हथियार रखने के मामले में 7 साल की जेल की सजा सुनाई गई है।
इस मामले की शुरुआत 2018 में हुई CBI छापेमारी से हुई थी। तब उनके ठिकानों से एक राइफल और कई दूसरे हथियार बरामद हुए थे। दोनों पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
CBI छापेमारी में गैर-कानूनी हथियार मिले थे
ये गैर-कानूनी हथियार मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले से जुड़ी CBI जांच के दौरान मिले थे। उस वक्त मंजू वर्मा विधायक थीं।
उनके श्रीपुर अर्जुन टोला और खंजनपुर गांव वाले घरों पर छापेमारी की गई, जहां हथियारों का जखीरा मिला। इस हाई-प्रोफाइल मामले में उनकी ये सजा एक और अहम पड़ाव है।