Loading...
मणिपुर के इंफाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक उग्रवादी ढेर, कई गिरफ्तार
मणिपुर के इंफाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक उग्रवादी ढेर (फाइल तस्वीर)

मणिपुर के इंफाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक उग्रवादी ढेर, कई गिरफ्तार

लेखन गजेंद्र
Nov 20, 2026
02:32 pm

क्या है खबर?

मणिपुर के इंफाल पश्चिम में शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक उग्रवादी को मार गिराया गया, जबकि कई अन्य पकड़े गए हैं। गोलीबारी पटसोई थाने के अधिकार क्षेत्र में आने वाले युरेम्बम इलाके में उस समय हुई जब सुरक्षाकर्मी तलाशी अभियान चला रहे थे। मारा गया उग्रवादी प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (KCP) गुट का बताया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी भी इसी संगठन के हैं।

मुठभेड़

मणिपुर में लगातार जारी है तलाशी अभियान

मई 2023 में घाटी में रहने वाले मैतेई और पहाड़ी कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा शुरू होने के बाद सुरक्षा बलों ने राज्य के कमजोर इलाकों में तलाशी अभियान जारी रखा है।

पिछले हफ्ते 13 नवंबर को उखरुल जिले में इंफाल-दीमापुर नेशनल हाईवे (NH-2) पर कुकी उग्रवादी के कथित हमले में मां और उसके बेटे समेत कम से कम 4 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इलाका म्यांमार और नागालैंड के साथ सीमा साझा करता है।

हिंसा

अब तक जा चुकी है 306 से अधिक लोगों की जान

मई 2023 में जातीय हिंसा शुूरू होने के राज्य में 306 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 49 लोग अभी भी लापता हैं।

10,000 से अधिक लोग अपने घरों से बेघर भी हो गए हैं और 4 साल बाद भी शरणार्थी शिविरों में अपना जीवन बिता रहे हैं।

इसके अलावा, इस साल फरवरी से राज्य के पहाड़ी जिलों में कुकी और नागा समूह के बीच झड़प शुरू हो गई है, जिसमें 50 लोगों की जान गई है।

ADVERTISEMENT