मंगलुरु में धर्मगुरु की घिनौनी करतूत, 5 नाबालिगों के यौन शोषण में पादरी गिरफ्तार
देश
मंगलुरु के सेंट विंसेंट फेरर चर्च के पादरी सिप्रियन पिंटो को 18 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर 14 साल के 5 लड़कों का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। पुलिस ने उन्हें एक रिश्तेदार के घर से पकड़ा है और अब अदालत में पेश करने से पहले उनसे पूछताछ की जा रही है।
पिंटो पर बाल सुरक्षा कानून के तहत आरोप
यह मामला तब सामने आया जब एक लड़के ने शिकायत की कि पादरी ने उसे चॉकलेट दी और चर्च आने के दौरान उसके साथ गलत हरकतें कीं। इसके बाद उसके चार दोस्तों ने भी ऐसी ही आपबीती सुनाई। पीड़ित लड़के और उसके माता-पिता ने अपनी यह शिकायत मंगलुरु के बिशप को बताई। बिशप ने उन्हें कानूनी मदद लेने में पूरा सहयोग किया। पिंटो पर अब बाल संरक्षण कानूनों के तहत यौन उत्पीड़न और गंभीर यौन हमले के आरोप लगे हैं।