Page Loader
मंगलौर: दोनों हाथों से 11 तरह से लिख सकती हैं आदि स्वरूपा, वीडियो वायरल
मंगलौर की रहने वाली आदि स्वरूपा दोनों हाथों से लिख सकती हैं (तस्वीर: ट्विटर/@indiabookrecord)

मंगलौर: दोनों हाथों से 11 तरह से लिख सकती हैं आदि स्वरूपा, वीडियो वायरल

लेखन गजेंद्र
Feb 06, 2023
01:50 pm

क्या है खबर?

'थ्री इडियट्स' फिल्म के प्रोफेसर वीरू सहस्रबुद्धे की तरह मंगलौर की रहने वाली 17 वर्षीय आदि स्वरूपा की असाधारण प्रतिभा की आजकल सोशल मीडिया पर चर्चा है। स्वरूपा के पास दोनों हाथों से लिखने की कला है। वह अपने दाएं और बाएं हाथ से एक साथ 11 तरह से लिख सकती हैं। वह आंख बंदकर और पीछे से भी कुछ भी लिखने में माहिर हैं। स्वरूपा की इस प्रतिभा का वीडियो लोग सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं।

प्रतिभा

कुछ संस्थाओं द्वारा पहचानी गई प्रतिभा

एक मिनट में अंग्रेजी और कन्नड़ के 45 शब्दों को एक दिशा में लिखने के लिए आदि स्वरूपा को लता फाउंडेशन के विशेष विश्व रिकॉर्ड द्वारा मान्यता दी गई है। इससे पहले स्वरूपा का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दोनों हाथों से लिखने के कारण दर्ज किया जा चुका है। आदि स्वरूपा लगातार अपनी इस प्रतिभा को अलग-अलग तरीके से बढ़ा रही हैं। उनके लिखने का वीडियो वायरल हो रहा है।

ट्विटर पोस्ट

देखें आदि स्वरूपा की खास प्रतिभा का वायरल वीडियो