NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / गांजा पीने के लिए कारखाने में घुसे चार लोग, मालिक ने रोका तो कर दी हत्या
    गांजा पीने के लिए कारखाने में घुसे चार लोग, मालिक ने रोका तो कर दी हत्या
    1/5
    देश 1 मिनट में पढ़ें

    गांजा पीने के लिए कारखाने में घुसे चार लोग, मालिक ने रोका तो कर दी हत्या

    लेखन मुकुल तोमर
    Oct 23, 2019
    02:52 pm
    गांजा पीने के लिए कारखाने में घुसे चार लोग, मालिक ने रोका तो कर दी हत्या

    महाराष्ट्र के ठाणे में चार व्यक्तियों ने गांजा पीने से रोकने के लिए एक व्यक्ति की हत्या कर दी। मृत व्यक्ति एक कारखाने का मालिक था और ये चारों लोग गांजा पीने के लिए उसके कारखाने में घुस गए थे। जब कारखाना मालिक ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो आरोपियों ने कैंची से उस पर हमला करके उसकी हत्या कर दी। चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    2/5

    पड़ोसियों ने चीखें सुनकर पुलिस का बुलाया

    घटना मंगलवार रात को ठाणे के उल्हासनगर में हुई। गांजा पीने के लिए एकांत स्थान की तलाश कर रहे चार लोग इलाके के एक कारखाने में घुस गए। ये कारखाना दिलीप विनोद मारवाड़ी का था। मारवाड़ी ने जब इस पर आपत्ति जताई और चारों आरोपियों को गांजा पीने से रोका तो आरोपियों से उस पर कैंची से हमला कर दिया। इस दौरान जब पड़ोसियों को मारवाड़ी की चीखें सुनाई दीं तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

    3/5

    आरोपी गिरफ्तार, हत्या के लिए मामला दर्ज

    पुलिस के मौके पर पहुंचने तक कारखाना मालिक मारवाड़ी की मौत हो चुकी थी। मारवाड़ी की उम्र 25 साल बताई जा रही है। पुलिस ने चारों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। महाराष्ट्र पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 (हत्या के लिए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

    4/5

    कुल FIR और साइबर अपराध के मामले में दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र

    राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) द्वारा हाल ही में जारी की गई 2017 की रिपोर्ट में कुल FIR के मामलों में महाराष्ट्र का दूसरा नंबर आया है। राज्य में 2017 में कुल 2,88,879 FIR दर्ज की गईं जो देशभर में दर्ज कुल FIR का 9.4 प्रतिशत है। उससे आगे बस उत्तर प्रदेश है। साइबर अपराध के मामले में महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश के बाद दूसरे नंबर पर है। राज्य में साइबर अपराध के 3,604 मामले दर्ज किए गए।

    5/5

    हत्याओं के मामले में महाराष्ट्र तीसरे नंबर पर

    अगर हत्या के मामलों की बात करें तो 2017 में महाराष्ट्र में हत्या के 2103 मामले सामने आए थे। इस मामले में महाराष्ट्र देश में तीसरे स्थान पर रहा और केवल उत्तर प्रदेश और बिहार उससे आगे रहे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    महाराष्ट्र
    हत्या
    राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो
    महाराष्ट्र पुलिस

    महाराष्ट्र

    विधानसभा चुनाव 2019: पुणे में 270 सदस्यीय परिवार के साथ 102 वर्षीय बुज़ुर्ग ने डाला वोट पुणे
    एग्जिट पोल: हरियाणा और महाराष्ट्र में फिर बन रही भाजपा की सरकार, कांग्रेस फिर पस्त हरियाणा
    हरियाणा और महाराष्ट्र में वोटिंग खत्म, पिछले चुनावों के मुकाबले कम लोगों ने डाला वोट हरियाणा
    आरे में मेट्रो शेड निर्माण पर रोक नहीं, पेड़ों की कटाई पर पुराना आदेश जारी- SC मुंबई

    हत्या

    दिल्ली: मां को मारने के बाद हुलिया बदलकर रह रहा आरोपी बेटा गिरफ्तार दिल्ली पुलिस
    NCRB ने जारी किए अपराध संबंधी आंकड़े, इस राज्य में देशद्रोह के सबसे ज्यादा मामले दिल्ली
    'कमलेश तिवारी के बाद अगला नंबर तुम्हारा', यूपी के हिंदूवादी नेता को मिला धमकी भरा पत्र उत्तर प्रदेश
    कमलेश तिवारी हत्याकांड: पुलिस द्वारा हथियार बरामद करने समेत केस में अब तक क्या-क्या हुआ? गुजरात

    राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो

    लगातार बढ़ रहे दिहाड़ी मजदूरों की आत्महत्या के मामले, बीते साल 32,563 ने ली अपनी जान किसान
    महिलाओं के लिए भारत का सबसे खतरनाक राज्य है राजस्थान, जानिए स्थिति और कारण राजस्थान
    उत्तर प्रदेश में पिछले साल शादी का झांसा देकर हुए 57 प्रतिशत दुष्कर्म- NCRB डाटा भारत की खबरें
    देश में 2019 में अनसूचित जाति और जनजाति के खिलाफ बढ़े अपराध- सरकार क्राइम समाचार

    महाराष्ट्र पुलिस

    महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री मोदी और RSS के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट के लिए शख्स गिरफ्तार नरेंद्र मोदी
    महाराष्ट्र: 10 वर्षीय लड़की से महीनों बलात्कार करता रहा 12 वर्षीय लड़का, गर्भवती हुई पीड़ित तमिलनाडु
    पुणे: पूजा के बहाने युवती से रेप और उसकी बहनों से छेड़छाड़ का आरोपी धर्मगुरू गिरफ्तार पुणे
    मुंबई: प्रज्ञा ठाकुर को गिरफ्तार करने वाले परमबीर सिंह ने संभाली नए पुलिस कमिश्नर की कमान मुंबई
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023