NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / हरियाणा: पति ने दुष्कर्म पीड़िता पत्नी की गला काटकर की हत्या, खुद फंदे से झूला
    अगली खबर
    हरियाणा: पति ने दुष्कर्म पीड़िता पत्नी की गला काटकर की हत्या, खुद फंदे से झूला

    हरियाणा: पति ने दुष्कर्म पीड़िता पत्नी की गला काटकर की हत्या, खुद फंदे से झूला

    लेखन भारत शर्मा
    Aug 19, 2020
    09:50 pm

    क्या है खबर?

    हरियाणा के हिसार जिले के बरवाला थाना क्षेत्र में पति द्वारा पत्नी की हत्या कर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

    दरअसल, गांव के ही दो किशोरों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद पीड़िता ने अपने पति को घटना की जानकारी दी। इससे शर्मसार होने तथा पुलिस से न्याय मिलने की उम्मीद नहीं होने पर पति ने पहले अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और बाद में खुद फंदे से झूल गया।

    प्रकरण

    गांव के दो किशोरों ने घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म

    बरवाला पुलिस उपाधीक्षक (DSP) रोहताश सिहाग ने बताया कि मृतक पति की उम्र 28 और पत्नी की उम्र 26 साल थी।

    उन्होंने बताया कि महिला का पति 15 अगस्त को घर से बाहर था। उसी दौरान गांव के दो युवकों ने उसकी पत्नी का रेप कर दिया।

    पति के वापस आने पर महिला के घटना की जानकारी दी। इसके बाद शर्मसार होकर पति ने मंगलवार को पहले पत्नी की हत्या कर दी और बाद में खुद फंदे से झूल गया।

    सुसाइड नोट

    पति ने सुसाइड नोट में दोनों किशोरों को बताया मौत का जिम्मेदार

    DSP ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

    पति ने लिखा है, 'मैं 15 अगस्त की रात बाहर गया था। वापस लौटा तो पत्नी रोती हुई मिली। मैंने पूछा तो वह बोली कि दो शैतानों ने उसके साथ जबरदस्ती की है। वह बोली अब जीने का कोई फायदा नहीं, इससे तो मौत बेहतर है। वह बोली मेरी जान ले लो। हमारी मौत के लिए दो शैतान जिम्मेदार हैं।'

    बयान

    तेज धार हथियार से वार कर की हत्या

    पंजाब केसरी के अनुसार मृतका के भाई ने बताया कि उसे सुबह बहन की मौत की सूचना मिली थी। वह परिवार सहित उसके ससुराल पहुंच गया।

    उसने पुलिस को बताया कि गांव के दो किशोरों ने उसकी बहन का रेप किया था। इससे शर्मसार होकर उसके जीजा ने तेज धार हथियार से बहन की हत्या कर दी और खुद ने आत्महत्या कर ली।

    मृतका के भाई ने रेप के दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

    जानकारी

    वारदात के समय उसी कमरे में सो रहा था बेटा

    DSP ने बताया मृतक दंपत्ति के दो बेटे हैं। एक की उम्र सात वर्ष तो दूसरे की नौ वर्ष है। वारदात के समय उनका छोटा बेटा उसी कमरे में था, लेकिन सो रहा था। वह जब उठा तो उसके माता-पिता की मौत हो चुकी थी।

    कार्रवाई

    आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया हत्या और दुष्कर्म का मामला

    DSP ने बताया कि मामले में दोनों किशोरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 (हत्या), 306 (आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करना) और धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    उन्होंने बताया कि दोनों किशोरों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें पकड़कर बाल किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि मौके से वारदात में काम लिया गया हथियार भी बदामद कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    रेप
    हत्या
    आत्महत्या

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    हरियाणा

    कोरोना वायरस: नहीं चलेगी निजी अस्पतालों की मनमानी, खट्टर सरकार ने तय की इलाज की दरें दिल्ली
    गुवाहाटी में सोमवार से लागू होगा 14 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन, गुरुग्राम में खुलेंगे शॉपिंग मॉल्स असम
    नोएडा: कोरोना मरीज की मौत के बाद अस्पताल ने परिवार को थमाया 14 लाख का बिल दिल्ली
    दुनियाभर में लापता हैं 14.26 करोड़ लड़कियां, अकेले भारत में 4.58 करोड़ चीन समाचार

    रेप

    निर्भया केस को हुए सात साल, इस दौरान देश में कितना बदलाव आया? दिल्ली पुलिस
    उन्नाव: न्याय की आस लगाए बैठी रेप पीड़िता ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर उत्तर प्रदेश
    मुजफ्फरपुर: रेप का विरोध करने पर युवती को जिंदा जलाया, मौत बिहार
    मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में सनसनीखेज मोड़, CBI ने कहा- जिंदा हैं सभी लड़कियां बिहार

    हत्या

    असम: कब्र से शव निकालकर दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था शख्स, गिरफ्तार रेप
    दिल्ली: 100 वॉट के बल्ब ने बढ़ाया मकान मालिक का गुस्सा, कर दी किराएदार की हत्या दिल्ली
    तेलंगाना: प्रेमिका की हत्या को छिपाने के लिए युवक ने कर दी नौ लोगों की हत्या तेलंगाना
    ओडिशा: कोरोना वायरस के खात्मे की उम्मीद में पुजारी ने दी नरबलि, पुलिस ने किया गिरफ्तार ओडिशा

    आत्महत्या

    किसानों से ज्यादा बेरोजगार कर रहे आत्महत्या, जानिए क्या कहते हैं NCRB के आंकड़े महाराष्ट्र
    आंध्र प्रदेश: कोरोना वायरस का था शक, गांव को बचाने के लिए व्यक्ति ने की आत्महत्या चीन समाचार
    दिल्ली: घर में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिले, आत्महत्या का शक दिल्ली पुलिस
    केरल: छह लोगों को मारने वाली जॉली थॉमस ने जेल में किया आत्महत्या का प्रयास केरल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025