आंध्र प्रदेश: सेक्स टॉयज से नाबालिग लड़कियों का शोषण करती थी महिला, पति ने की आत्महत्या
क्या है खबर?
अपनी पत्नी पर नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने का आरोप लगने के बाद आंध्र प्रदेश के एक 47 वर्षीय व्यक्ति ने तीन मंजिला इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली।
जिस समय शख्स ने आत्महत्या की उस समय पुलिस मामले में पूछताछ के लिए उसके घर आई हुई थी।
पुलिस दंपत्ति से पूछताछ कर ही रही थी कि शख्स घर भागकर घर की टॉप फ्लोर पर चला गया और वहां से कूदकर जान दे दी।
जानकारी
घर से बरामद हुए बैग में सेक्स टॉयज
पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी पुरूषों की तरह कपड़े पहनने का शौक था और सेक्स टॉयज के जरिए नाबालिग लड़कियों का शोषण करती थी। जब पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा तो एक बड़े बैग में सेक्स टॉयज मिले।
शिकायत
17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने SP से की थी शिकायत
मामला 17 वर्षीय एक लड़की के प्रकासम जिला SP के कार्यालय में शिकायत के बाद सामने आया था।
अपनी शिकायत में इस नाबालिग लड़की ने कृष्ण कुमार रेड्डी नामक एक शख्स पर उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया था।
लेकिन पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया कि कृष्ण कोई पुरुष नहीं बल्कि एक 32 वर्षीय महिला है जो पुरुषों की तरह कपड़े पहनती हैं और छोटे बाल रखती है।
बयान
दो बार शादी कर चुकी थी महिला
ओंगोले के डिप्टी SP बी रवि चंद्र ने मामले की जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि महिला को पुरुषों की तरह कपड़े पहनना पसंद था और उनके जैसे दिखने के लिए अपने बाल छोटे रखती थी।
उन्होंने बताया कि वो घटना से पहले दो बार शादी कर चुकी है।
2016 में वह अपना गांव छोड़कर ओंगोले आई और जहां आकर उसने छत से कूदकर आत्महत्या करने वाले 47 वर्षीय शख्स से शादी की।
योजना
नाबालिग लड़की को पति के घर में ही रखना चाहती थी महिला
रवि ने मीडिया को बताया कि आरोपी महिला पहले नाबालिग लड़कियों से जान-पहचान करती और फिर अंतरंग संबंध बनाने के लिए उन्हें अपने जाल में फंसाती।
पुलिस के मुताबिक, महिला ने शिकायत करने वाली 17 वर्षीय लड़की को अपने पति के घर में ही रखने की योजना बनाई थी।
यहीं नहीं उसने अपने एक 28 वर्षीय पुरुष दोस्त और नाबालिग लड़की को झूठी शादी करने के लिए भी बना लिया था।
बयान
नाबालिग को अभी भी लगता है, दो अलग-अलग व्यक्ति हैं कृष्ण और आरोपी महिला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाबालिग लड़की के माता-पिता के शिकायत दर्ज कराने के बाद ही मामले में जांच शुरू हो चुकी।
उनके अनुसार, नाबालिग लड़की इस सब पर विश्वास नहीं कर पा रही है और उसे अब भी लगता है कि कृष्णा और गिरफ्तार की गई महिला दोनों दो अलग-अलग व्यक्ति हैं।
पुलिस ने आरोपी महिला पर POCSO कानून के तहत केस दर्ज किया है और मामले में और जांच की जा रही है।