NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / अलीगढ़ः गीता और रामायण पढ़ रहे शख्स की घर में घुसकर पिटाई, दो युवक गिरफ्तार
    अगली खबर
    अलीगढ़ः गीता और रामायण पढ़ रहे शख्स की घर में घुसकर पिटाई, दो युवक गिरफ्तार

    अलीगढ़ः गीता और रामायण पढ़ रहे शख्स की घर में घुसकर पिटाई, दो युवक गिरफ्तार

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jul 06, 2019
    11:20 am

    क्या है खबर?

    अलीगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को भगवद गीता का पाठ कर रहे एक शख्स की पिटाई के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने बताया कि दिल्ली गेट पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाले दिलशेर खान अपने घर में भगवद गीता पढ़ रहे थे तभी मोहम्मद समीर (20) और जाकिर (21) नामक दो युवक उनके घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट की।

    आइये, जानते हैं कि मामले में आगे क्या हुआ।

    मामला

    गीता और रामायण पढ़ने का विरोध करते रहे हैं आरोपी युवक

    दिल्ली गेट पुलिस थाने के SHO इंद्रेश पाल सिंह ने इंडियन एक्स्प्रेस को बताया कि शुक्रवार को समीर और जाकिर को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

    उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता दिलशेर ने बताया कि वह हर सुबह भगवद गीता और रामायण पढ़ते हैं और इन दोनों युवकों ने कई बार इसे लेकर विरोध किया है।

    गुरुवार सुबह दोनों आरोपी युवक उनके घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी।

    आरोप

    दिलशेर का आरोप- युवकों ने दी जान से मारने की धमकी

    अलीगढ़ के महफूज नगर के निवासी 55 वर्षीय दिलशेर सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं।

    गुरुवार सुबह वह भगवद गीता का पाठ करने बैठे। आरोप है कि इसी दौरान समीर और जाकिर उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट करने लगे।

    इतना ही नहीं युवकों ने उनका हारमोनियम भी तोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी युवकों ने उन्हें भगवद गीता और रामायण का पाठ करने पर जान से मारने की धमकी दी है।

    बयान

    गीता और रामायण पढ़ने पर दिलशेर ने कहा ये

    दिलशेर, सन 1981 से गीता और रामायण का पाठ कर रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा, "मैं एक मुस्लिम हूं, लेकिन मेरा धर्म अन्य समुदायों की पवित्र पुस्तकों को पढ़ने से प्रतिबंधित नहीं करता है।"

    बयान

    कई सालों से पढ़ रहे हैं गीता और रामायण

    पुलिस ने बताया कि दिलशेर के परिवार वालों ने दोनों युवकों को मौके से भगाया। दिलशेर ने कहा कि दोनों युवक जाते-जाते गीता और रामायण को अपने साथ ले गए।

    दिलशेर पिछले कई सालों से हिंदू धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन कर रहे हैं। उन्हें कई चौपाइयां याद हैं।

    उन्होंने कहा कि वह 1979 से रामायण पढ़ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग उनकी इस आदत का विरोध करते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    अलीगढ़

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: ट्रेविस हेड कोरोना संक्रमित पाए गए, LSG के खिलाफ मैच से हुए बाहर ट्रेविस हेड
    IPL 2025: PBKS ने रोमांचक मुकाबले में RR को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    समद्र के अंदर तैनात होंगे स्वदेशी रक्षक, अडाणी समूह ने अमेरिकी कंपनी से की साझेदारी   गौतम अडाणी
    RR बनाम PBKS: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    उत्तर प्रदेश

    योगी आदित्यनाथ पर ट्वीट करने के लिए दिल्ली का पत्रकार गिरफ्तार, नोएडा में भी गिरफ्तारियां ट्विटर
    दिल्ली के छतरपुर में हो रही थी रेव पार्टी, भारा मात्रा में शराब और कोकीन बरामद दिल्ली पुलिस
    उत्तर प्रदेश: ट्रैफिक उल्लंघन का फोटो भेजिए और इनाम पाइए, किया जा रहा ऐप का निर्माण ट्विटर
    योगी के मंत्री के विवादित बोल, कहा- हर रेप का अलग-अलग नेचर होता है योगी आदित्यनाथ

    अलीगढ़

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार दिल्ली
    चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति से की कल्याण सिंह की शिकायत, खुद को बताया था भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी
    मात्र 10,000 रुपये के लिए ढाई साल की बच्ची की निर्मम हत्या, आरोपियों पर लगेगा NSA उत्तर प्रदेश
    अलीगढ़ हत्याकांड मामलाः एक आरोपी पर है अपनी बेटी के साथ रेप का आरोप उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025