पत्नी की नौकरी गई तो बच्चों के सांभर में गोबर मिलाया, शख्स गिरफ्तार
तमिलनाडु के इरोड जिले में अरुमुगम नाम के एक शख्स को पकड़ा गया है। उस पर आरोप है कि उसने एक स्कूली छात्रा से उसके सरकारी स्कूल में बनने वाले सांभर में गोबर का पाउडर मिलवाने को कहा था। गनीमत रही कि खाना परोसने से पहले एक शिक्षिका ने सांभर चखा और उन्हें कुछ गड़बड़ लगी। इसके चलते 51 छात्रों में से कोई भी उस मिलावटी सांभर को नहीं खा पाया।
अरुमुगम ने लड़की को दिए 10 रुपये
जांच में सामने आया कि अरुमुगम ने लड़की को गोबर का पाउडर लाने के लिए 10 रुपये दिए थे, लेकिन लड़की ने आधे पैसों का नाश्ता खरीद लिया। अरुमुगम ने यह सब इसलिए किया क्योंकि उसकी पत्नी को स्कूल की रसोईया की नौकरी से निकाल दिया गया था। दरअसल, उसके खाने को लेकर शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद उसकी पत्नी को नौकरी गंवानी पड़ी। स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने पुलिस में इसकी शिकायत की। पुलिस ने बताया है कि अच्छी बात यह है कि कोई भी मिलावटी सांभर छात्रों तक नहीं पहुंच पाया। फिलहाल अरुमुगम न्यायिक हिरासत में है।