NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई: मज़े के लिए बिल्ली के बच्चों को आग में फेंकने वाला युवक गिरफ़्तार
    देश

    मुंबई: मज़े के लिए बिल्ली के बच्चों को आग में फेंकने वाला युवक गिरफ़्तार

    मुंबई: मज़े के लिए बिल्ली के बच्चों को आग में फेंकने वाला युवक गिरफ़्तार
    लेखन प्रदीप मौर्य
    May 03, 2019, 08:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    मुंबई: मज़े के लिए बिल्ली के बच्चों को आग में फेंकने वाला युवक गिरफ़्तार

    जहाँ एक तरफ़ मुंबई में पेटा इंडिया जैसी संस्था जानवरों के ख़िलाफ़ होने वाले अत्याचारों के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ रही है, वहीं कुछ लोग जानवरों के साथ अत्याचार करने से बाज़ नहीं आते हैं। हाल ही में मुंबई से पशुओं के साथ अत्याचार की एक घटना सामने आई है, जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं। दरअसल एक व्यक्ति ने बिल्ली के बच्चों को मज़े के लिए आग में फेंक दिया। इसके बाद पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ़्तार भी कर लिया।

    पुलिस ने दर्ज कर लिया है मामला

    जनकारी के अनुसार, मुंबई के ठाणे में एक 32 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। व्यक्ति पर मीरा रोड स्थित एक सोसायटी में तीन बिल्ली के बच्चों का जिंदा जलाने का आरोप है। आरोपी व्यक्ति का नाम सिद्देश पटेल बताया जा रहा है। उसके ख़िलाफ़ पुलिस ने IPC की धारा 429 (जानवरों को मारने या चोट पहुँचाने) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    क्रूरता की घटना हुई CCTV में कैद

    हाउसिंग सोसायटी के सदस्यों ने सिद्देश के ऊपर आरोप लगाया था कि उसने दो दिन पहले बिल्ली के बच्चों को मज़े के लिए जलाने की कोशिश की थी, लेकिन वो भागने में सफल रहे। उसके क्रूरता की यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई।

    बिल्ली के बच्चे आग से निकलकर भागने में हुए सफल

    पुलिस ने बताया कि सोमवार देर मीरा रोड ईस्ट के नया नगर स्थित भारती पार्क में रहने वाले सिद्धेश पटेल ने सोसायटी में रहने वाली बिल्लियों को जलाने की कोशिश की। उसने जिस डिब्बे में बिल्ली और उसके बच्चे रहते थे, उसे आग में डाल दिया। बिल्ली के बच्चे किसी तरह से आग से बचकर निकलने में कामयाब हुए। पुलिस ने अनुसार, सभी बच्चे आंशिक रूप से जल गए हैं, वहीं एक बच्चा लगभग 60% तक जल गया है।

    घटना के वक़्त नशे में था सिद्धेश

    नया नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक कैलश बर्वे ने बताया कि सोसायटी में रहने वाले लोगों ने पशु अधिकार NGO के माध्यम से पुलिस से संपर्क किया और मामला दर्ज करवाया। हालाँकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि सिद्देश ने ऐसा अमानवीय कृत्य क्यों किया? वहीं सोसायटी में रहने वाले लोगों का दावा है कि घटना के समय सिद्धेश नशे में था। फ़िलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्यवाई के लिए जाँच कर रही है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    मुंबई
    क्राइम समाचार

    ताज़ा खबरें

    चीन ने क्लोनिंग से तैयार की 3 सुपर गाय, दे सकती है एक लाख लीटर दूध चीन समाचार
    पर्थ स्कॉर्चर्स ने ब्रिस्बेन हीट को हराकर जीता BBL का खिताब बिग बैश लीग
    क्या विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में खोया हुआ फॉर्म प्राप्त कर पाएंगे? विराट कोहली
    'दंगल' के करीब 'पठान', इस हफ्ते बन सकती है सबसे ज्यादा कमाई वाली हिंदी फिल्म शाहरुख खान

    भारत की खबरें

    पुणे में खुला भारत का पहला 'स्मार्ट फूड कोर्ट', जानिए क्या होगा फायदा पुणे
    जाने-माने वकील शांति भूषण का निधन, दिल्ली स्थित घर पर ली अंतिम सांस दिल्ली
    ये हैं भारत के 5 मशहूर सांस्कृतिक फेस्टिवल, एक बार जरूर जाएं ट्रेवल टिप्स
    महाराष्ट्र-कर्नाटक ही नहीं, भारत के इन राज्यों के बीच भी चल रहा है सीमा विवाद मिजोरम

    मुंबई

    NIA को ईमेल पर मिली मुंबई में तालिबान के आतंकी हमले की धमकी महाराष्ट्र
    पालघर: मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य के दौरान 24 से अधिक घरों में दरारें वडोदरा
    महाराष्ट्र: कई इलाकों में ठंड बढ़ने के संकेत, 2 फरवरी तक चलेगी शीतलहर महाराष्ट्र
    मुंबई: ED अधिकारी बनकर व्यापारी के कार्यालय पर छापा, नकदी और करोड़ों रुपये का सोना उड़ाया मुंबई पुलिस

    क्राइम समाचार

    सुकेश चंद्रशेखर ने चाहत खन्ना को बताया 'गोल्ड डिगर', आरोपों का किया खंडन सुकेश चंद्रशेखर
    ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की अस्पताल में मौत, पुलिसकर्मी ने सीने में मारी थी गोली ओडिशा
    गुजरात दंगे: सबूतों के अभाव में 17 लोगों की हत्या के 22 आरोपी बरी गुजरात
    अमेरिका में गोलीबारी की 3 और घटनाएं, 9 लोगों की मौत अमेरिका

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023