केरलम: मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी के बाद हड़कंप, नशेड़ी गिरफ्तार
देश
केरलम के अटिंगल के रहने वाले सोनी थॉमस ने शुक्रवार शाम करीब 6:50 और 6:53 बजे पुलिस को 2 फोन किए। कहा जा रहा है कि वह शराब के नशे में था। उसने फोन उठाने वाले पुलिस अधिकारी से बदतमीजी की और फिर केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
MLA को भी दी धमकी
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे ढूंढ निकाला और शनिवार को हिरासत में ले लिया। अब वह जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसी बीच, कन्नूर में MLA टीके गोविंदन को भी एक धमकी भरी कॉल आई। इन लगातार धमकियों की वजह से अब केरल के सार्वजनिक नेताओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।