NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / ममता बनर्जी का केंद्र पर आरोप, कहा- बंगाल के लिए आवंटित ऑक्सीजन उत्तर प्रदेश भेज रहे
    अगली खबर
    ममता बनर्जी का केंद्र पर आरोप, कहा- बंगाल के लिए आवंटित ऑक्सीजन उत्तर प्रदेश भेज रहे

    ममता बनर्जी का केंद्र पर आरोप, कहा- बंगाल के लिए आवंटित ऑक्सीजन उत्तर प्रदेश भेज रहे

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 23, 2021
    08:04 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर ने देश में हाहाकार मचा दिया है। बढ़ते मरीजों के कारण कई राज्यों के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी होने लगी है।

    इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को ऑक्सीजन के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ऑक्सीजन वितरण में भेदभाव बरत रही है और पश्चिम बंगाल के लिए आवंटित ऑक्सीजन को उत्तर प्रदेश भेज रही है।

    आरोप

    भाजपा शासित राज्यों में लगातार की जा रही है आपूर्ति- बनर्जी

    दुर्गापुर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री बनर्जी ने आरोप लगाया, "केंद्र की भाजपा सरकार पश्चिम बंगाल की ऑक्सीजन सप्लाई चेन को उत्तर प्रदेश में भेज दिया है। इससे राज्य में ऑक्सीजन की किल्लत बढ़ रही है।"

    उन्होंने कहा, "केंद्र भाजपा शासित राज्यों में आपूर्ति श्रृंखला बनाकर रख रहा है। हमें ऑक्सीजन कहां से मिलेगी? हम भिखारी नहीं है।" उन्होंने महामारी की दूसरी लहर के लिए पूरी तरह से केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

    बयान

    केंद्र ने SAIL को दिए उत्तर प्रदेश ऑक्सीजन भेजने के आदेश- बनर्जी

    मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा, "स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) पश्चिम बंगाल में ऑक्सीजन की सप्लाई करती थी। कल, केंद्र सरकार की ओर से आदेश आया है कि अब कंपनी उत्तर प्रदेश को ऑक्सीजन की सप्लाई करेगी।"

    उन्होंने कहा, "जब चुनाव की बात आती है तो भाजपा पश्चिम बंगाल पर कब्जा जमाना चाहती है, लेकिन जब ऑक्सीजन सप्लाई की बात आती है तो वह अन्य राज्यों को डायवर्ट कर रही है। यह भेदभावपूर्ण नीति है।"

    हालात

    राज्य सरकार ने खरीदे 5,000 ऑक्सीजन सिलेंडर- बनर्जी

    मुख्यमंत्री बनर्जी ने बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार ने 5,000 ऑक्सीजन सिलेंडर्स की खरीद की है और उन्हें कोरोना अस्पतालों में भेजा गया है ताकि मांग पूरी हो सके। साथ ही और सिलेंडर्स के लिए अन्य सोर्सेस से बात की जा रही है।

    इधर, SAIL के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दुर्गापुर स्टील प्लांट और IISCO स्टील प्लांट में लगभग 2,000 टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन का भंडार है। इसे आवश्यकतानुसार वितरित किया जा रहा है।

    बयान

    "केंद्र सरकार ने वैक्सीन वितरण में भी किया भेदभाव"

    मुख्यमंत्री बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्र ने वैक्सीन वितरण में भी भेदभाव किया है। उन्होंने दावा किया कि गुजरात को कुल आबादी के 60 प्रतिशत हिस्से के लिए वैक्सीन भेजी गई है, जबकि अन्य राज्यों को 15-20 प्रतिशत वैक्सीन भी नहीं दी गई है।

    दलील

    देश की पूरी आबादी को वैक्सीन लगाने के लिए है 20,000 करोड़ की जरूरत- बनर्जी

    मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि भारत की पूरी आबादी के वैक्सीनेशन पर केंद्र को करीब 20,000 करोड़ की आवश्यकता होगी। उन्होंने पीएम-केरेस फंड में लाखों-करोड़ों रुपये जमा किए हैं। क्या वो यह पैसा नहीं दे सकते? नई संसद भवन या मूर्ति बनाने के लिए कितना खर्च किया जा रहा है? और यह जीवन और मृत्यु का सवाल है।

    उन्होंने कहा कि देश में महामारी की दूसरी लहर के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ही जिम्मेदार है।

    प्रतिक्रिया

    बनर्जी सरकार ने महामारी से लड़ने के लिए नहीं बनाई कोई योजना- भट्टाचार्य

    मुख्यमंत्री बनर्जी के आरोपों को लेकर राज्य के भाजपा प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि निवर्तमान मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए भ्रामक बयान दे रही हैं। दुर्भाग्य से उन्होंने पिछले तीन महीनों में कोरोना से लड़ने के लिए कोई योजना नहीं बनाई।

    उन्होंने कहा कि राज्य को अपनी आवश्यकता के लिए केंद्र को सूचित करना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। सत्तारूढ़ पार्टी लोगों को डराने और भ्रमित करने के लिए राजनीति कर रही है।

    बयान

    मुख्यमंत्री को आरोप लगाने की जगह करना चाहिए सहयोग- मजूमदार

    भाजपा इकाई के उपाध्यक्ष जय प्रकाश मजूमदार ने कहा, "हमें वास्तव में संदेह है। एक राज्य को लाभ पहुंचाने के लिए दूसरे को वंचित करने का काम केंद्र कभी नहीं करेगा। मुख्यमंत्री को संकट के समय में आरोप लगाने की जगह सहयोग करना चाहिए।"

    संक्रमण

    पश्चिम बंगाल में यह है संक्रमण की स्थिति

    पश्चिम बंगाल में प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के प्रसार की रफ्तार बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि राज्य में गुरुवार को संक्रमण के 11,948 नए मामले सामने आए और 56 लोगों की मौत हुई है।

    इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,00,904 पर पहुंच गई है। इनमें से 10,766 मरीजों की मौत हो चुकी और 6,21,340 मरीज उपचार के बाद ठीक हो गए। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 68,798 पर पहुंच गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025