महाराष्ट्र: सड़क पार कर रहा था बाघ, बिना डरे पास से वीडियो बनाने लगे लोग
क्या है खबर?
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग एक बाघ को सड़क पर देखकर उससे मस्ती करते दिख रहे हैं। यह वीडियो एक पत्रकार विनय पंजारकर ने एक्स पर साझा किया है। उन्होंने लिखा कि तडोबा के पास महुरली- चंद्रपुर सड़क पार करने की बाघ की कोशिश के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग बिना डरे वीडियो बनाते रहे।
वीडियो
वीडियो में क्या है?
वीडियो में दिख रहा है कि एक बाघ उद्यान के जंगल से निकलकर सड़क पार रहा है, तभी उस सड़क से गुजरने वाले राहगीर रुक जाते हैं। वे शांति से बाघ को सड़क पार करने देने की जगह, कैमरों से वीडियो बनाते, चिल्लाते और 'जय श्रीराम' के नारे लगाते दिख रहे है, जिससे बाघ डर रहा है। राहगीर बाघ के इतनी नजदीक हैं कि उन्हें उसके पलटकर वार करने की चिंता भी नहीं है।
ट्विटर पोस्ट
घटना का वीडियो आया सामने
Chaos reigns supreme after a #tiger attempts to cross the #Mohurli- #Chandrapur road near #Tadoba. More than the #tiger, passersby turned wild showcasing their true behavior. @LokmatTimes_ngp @etadoba @MahaForest @ntca_india @moefcc @mytadoba @lokmat pic.twitter.com/jfZQ4bRHrx
— Vijay Pinjarkar (@vijayp091) March 16, 2026