Loading...
नासिक: छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार पर हमला, 15 किलोमीटर तक किया पीछा; 9 गिरफ्तार
नासिक में छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार पर हमला

नासिक: छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार पर हमला, 15 किलोमीटर तक किया पीछा; 9 गिरफ्तार

लेखन आबिद खान
Jul 14, 2026
04:11 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के नासिक में भवाली बांध घूमने गए एक परिवार पर मनचलों ने हमला कर दिया। इन मनचलों ने महिला से छेड़छाड़ की, जिसका परिवार वालों ने विरोध किया। इसके बाद न सिर्फ मनचलों ने महिला के परिवार वालों से मारपीट की, बल्कि 15 किलोमीटर तक कार का पीछा किया। युवकों ने चलती कार पर लोहे की रॉड मारी, जिससें पिछला शीशा टूट गया। घटना का वीडियो सामने आने पर पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

घटना

12 जुलाई की है घटना

दरअसल, नासिक की रहने वाली पूनम भागवत 12 जुलाई को परिवार के साथ भावली घूमने गई थीं। वहां कुछ युवक पहले से थे। आरोपियों ने परिवार की एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की।

जब परिवार ने विरोध किया तो हमलावर उग्र हो गए। उन्होंने भागवत परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद परिवार के लोग वापस लौटने लगे तो आरोपियों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। 15 किलोमीटर तक आरोपी पीछा करते रहे।

ट्विटर पोस्ट

आरोपियों ने कार पर लोहे की रॉड से किया हमला

ADVERTISEMENT

पुलिस

घटना के बारे में पुलिस ने क्या बताया?

नासिक के SP एसडी स्वामी ने कहा, "12 जुलाई को हुई घटना के आधार पर डकैती, हत्या की कोशिश, छेड़छाड़ और बदतमीज़ी जैसे आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी फरार आरोपियों - जिनमें एक आपराधिक रिकॉर्ड वाला व्यक्ति भी शामिल है - का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं। उन्हें पकड़ने के लिए आस-पास के इलाकों में पुलिस टीमें तैनात की गई हैं।"

ADVERTISEMENT