LOADING...
महाराष्ट्र: नंदुरबार में ऑटो रिक्शा और बाइक में टक्कर के बाद 2 समुदायों में झड़प, पथराव-आगजनी
महाराष्ट्र के नंदुरबार में ऑटो रिक्शा और बाइक की टक्कर के बाद हिंसा

महाराष्ट्र: नंदुरबार में ऑटो रिक्शा और बाइक में टक्कर के बाद 2 समुदायों में झड़प, पथराव-आगजनी

लेखन गजेंद्र
Jan 20, 2025
10:49 am

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के नंदुरबार में रविवार रात को छोटी सी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि उसने सांप्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया। पुलिस की कई टीमों को मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित करनी पड़ी। जिले के सिटी पुलिस स्टेशन सीमा क्षेत्र में रात करीब 10 बजे एक ऑटो रिक्शा चालक और बाइक सवार की टक्कर हो गई। इसके बाद सड़क पर ही विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और 2 समूह आमने-सामने आ गए।

हिंसा

पत्थरबाजी और आगजनी भी हुई

झगड़ा बढ़ने के बाद त्रिकोणी बिल्डिंग, हलवाई मोहल्ला और चिराग गली इलाके में तोड़फोड़ शुरू हो गई और पत्थरबाजी हुई। इस दौरान कई चीजों को आग के हवाले भी किया गया। हालांकि, हिंसा में किसी बड़ी संपत्ति के क्षति होने या फिर किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने घटना की सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए हिंसा करने वालों को खदेड़ा और इलाके में पुलिस की बड़ी टुकड़ी तैनात की। अभी स्थिति नियंत्रण में है।

ट्विटर पोस्ट

पुलिस ने घटना की जानकारी दी