Page Loader
महाराष्ट्र: लड़की और उसके घरवालों की धमकी से तंग युवक ने की आत्महत्या, फेसबुक लाइव किया
महाराष्ट्र के नागपुर में लड़की की धमकी से तंग आकर 3 बच्चों के पिता ने आत्महत्या की

महाराष्ट्र: लड़की और उसके घरवालों की धमकी से तंग युवक ने की आत्महत्या, फेसबुक लाइव किया

लेखन गजेंद्र
Sep 13, 2023
07:20 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के नागपुर में 3 बच्चों के पिता ने एक लड़की और उसके घर वालों की धमकी से तंग आकर कन्हान नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। NDTV के मुताबिक, आत्महत्या से पहले युवक फेसबुक पर लाइव आया और लड़की वालों पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। उसने दावा किया कि उसे रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है और उससे 5 लाख रुपये फिरौती मांगी गई है।

आत्महत्या

क्या है मामला?

नागपुर के कलमना परिसर में रहने वाले 38 वर्षीय मनीष उर्फ राज यादव नागपुर में ही व्यवसाय करते थे। उनकी पत्नी और 3 बच्चे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनीष के 19 वर्षीय एक लड़की से प्रेम संबंध होने की जानकारी आई थी। लड़की 6 सितंबर को अपने घर से गायब हो गई थी। लड़की के परिजनों ने मनीष पर उसे भगाने आरोप लगाया था और उन्हें रेप के केस में फंसाने को लेकर ब्लैकमेल कर रहे थे।

गवाही

पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया

मनीष ने फेसबुक लाइव के दौरान लड़की के अलावा उसके माता-पिता और एक फोटो स्टूडियो के संचालक का नाम लिया। मनीष ने बताया कि उन्हें जबरन फंसाकर 5 लाख रुपये मांगे जा रहे हैं, जबकि उनके लड़की के साथ कोई शारीरिक संबंध नहीं थे। मनीष ने खुद को बेगुनाह बताते हुए जान दे दी। मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।