LOADING...
मुंबई: उधार के पैसे न चुकाने पर 2 किशोरों का अपहरण, कार में यौन शोषण किया
मुंबई में 2 किशोरों को अगवा कर कार में यौन शोषण

मुंबई: उधार के पैसे न चुकाने पर 2 किशोरों का अपहरण, कार में यौन शोषण किया

लेखन गजेंद्र
Jul 11, 2025
04:52 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के मुंबई में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां उधार के पैसे न चुका पाने पर एक व्यक्ति ने 2 किशोरों का अपहरण कर लिया और कार में उनका यौन शोषण किया। पीड़ितों में परभणी का रहने वाला एक नाबालिक है, जबकि दूसरा दक्षिण मुंबई का रहने वाला 19 वर्षीय किशोर है। पुलिस ने मुख्य आरोपी गौतम दिलीप गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके सहयोगी धीरज (25), भरत (21) और पंजूभाई गोस्वामी (45) की तलाश जारी है।

घटना

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने बताया कि कुछ समय पहले दोनों किशोरों ने आरोपी गोस्वामी से कुछ रुपये उधार लिए थे, जिसको चुका पाने में वे असमर्थ थे। गोस्वामी उनको कई दिनों से धमकी दे रहा था। कुछ दिन पहले गोस्वामी अपने साथियों धीरज, भरत और पंजूभाई के साथ दोनों किशोरों को जबरन अपनी कार में ले गया, उसके बाद उनको मारा-पीटा। आरोपियों ने दोनों को कार में नंगा कर दिया और एक-दूसरे का ओरल सेक्स करने को कहा, जिसकी उन्होंने वीडियो बनाई।

जांच

मुंबई से पुणे घुमाता रहा

पुलिस ने बताया कि आरोपी किशोरों को पुणे और फिर मुंबई लाया गया। उसके बाद वे मुंबई के भुलेश्वर इलाके के कालबादेवी रोड स्थित एक कार्यालय में लड़कों को ले गए और बेल्ट से पीटा। पुलिस ने बताया कि आरोपी किशोरों पर "सेक्स करो" चिल्ला रहा था और वीडियो बना रहा था। किशोरों के घर पहुंचने पर नाबालिग की मां ने एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों को मनोवैज्ञानिक परामर्श के अस्पताल भेजा गया है।