Page Loader
गणेश चतुर्थी: मुंबई में लालबाग के राजा को पहले दिन मिला 48 लाख रुपये का दान
मुंबई में लालबाग के राजा गणेशोत्सव को दान में मिले 48 लाख रुपये (तस्वीर: एक्स/@sanjaynirupam)

गणेश चतुर्थी: मुंबई में लालबाग के राजा को पहले दिन मिला 48 लाख रुपये का दान

लेखन गजेंद्र
Sep 09, 2024
10:39 am

क्या है खबर?

गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है और महाराष्ट्र में इसकी अलग ही धूम दिखाई दे रही है। यहां मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा (लालबाग के राजा) गणेशोत्सव में भक्तों की भीड़ जुटी हुई है। इस गणेशोत्सव को पहले ही दिन 48.30 लाख रुपये का दान मिला है। यह जानकारी लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के कोषाध्यक्ष मंगेश दत्ताराम दलवी ने दी। दान की गिनती मंडल के सदस्यों ने की है।

दान

विदेशी मुद्रा भी दान में मिले

समाचार एजेंसी ANI ने दान की गिनती करते हुए सदस्यों का एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें लोग नोटों को मशीन से गिनते नजर आ रहे हैं। भक्तों ने भारतीय रुपये की माला बनाकर भी चढ़ाई है। इसके अलावा कुछ भक्तों ने डॉलर, येन, रूबल, यूरो मुद्रा में भी चंदा दिया है। अभी तक बॉलीवुड फिल्मी हस्तियों में शाहरुख खान, कार्तिक आर्यन, विक्की कौशल, वरुण धवन, नील नितिन मुकेश और बोमन ईरानी 7 सितंबर को यहां पहुंचे थे।

ट्विटर पोस्ट

मुंबई में लालबागचा राजा को मिले दान की गिनती  करते सदस्य