Page Loader
मुंबई-गोवा राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार जगबुड़ी नदी में गिरी, 5 की मौत
मुंबई-गोवा राजमार्ग पर भीषण हादसा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मुंबई-गोवा राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार जगबुड़ी नदी में गिरी, 5 की मौत

लेखन गजेंद्र
May 19, 2025
11:41 am

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार कार जगबुड़ी नदी में गिर गई, जिससे कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा सुबह 6 बजे मुंबई-गोवा राजमार्ग पर हुआ। हादसे के समय यात्री मुंबई से देवरुख एक अंतिम संस्कार में जा रहे थे, तभी कार अनियंत्रित होकर जगबुड़ी नदी के पुल से 100 फीट गिर गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसा

क्रेन से कार को निकाला गया

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कार को क्रेन से बाहर निकाला गया। हादसे में कार चालक और एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हैं, जो अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने बताया कि घटना के समय कार में 7 लोग सवार थे। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण तेज रफ्तार है, हालांकि तकनीकी जांच भी चल रही है।

ट्विटर पोस्ट

हादसे के बाद का दृश्य