NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र: बीड़ में 6 महीने में 400 लोगों ने किया नाबालिग से रेप, तीन गिरफ्तार
    अगली खबर
    महाराष्ट्र: बीड़ में 6 महीने में 400 लोगों ने किया नाबालिग से रेप, तीन गिरफ्तार
    महाराष्ट्र के बीड़ जिले में 6 महीने में 400 लोगों ने किया नाबालिग से रेप।

    महाराष्ट्र: बीड़ में 6 महीने में 400 लोगों ने किया नाबालिग से रेप, तीन गिरफ्तार

    लेखन भारत शर्मा
    Nov 15, 2021
    06:02 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र के बीड जिले में एक नाबालिग किशोरी से छह महीने की अवधि में 400 लोगों द्वारा रेप किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है।

    चौंकाने वाली बात यह है जब किशोरी मदद के लिए पुलिस थाने पर पहुंची तो वहां तैनात पुलिसकर्मी ने भी मदद करने की जगह उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया।

    किशोरी के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ और उसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    बाल विवाह

    पिता ने जबरन किया था बाल विवाह

    बीड के पुलिस अधीक्षक (SP) राजा रामासामी ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी की मां का दो साल पहले निधन हो गया था।

    इसके बाद बेटी के खर्च से बचने के लिए पिता ने आठ महीने पहले जबरन उसका बाल विवाह करा दिया। शादी के बाद से ही किशोरी के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए मारपीट करने लग गए।

    ऐसे में मारपीट से बचने से लिए छह महीने पहले वह ससुराल से वापस आ गई।

    भीख

    पिता ने घर में नहीं घुसने दिया तो मांगने लगी भीख

    SP रामासामी ने बताया कि किशोरी के ससुराल से वापस लौटने के बाद पिता ने उसे घर में नहीं घुसने दिया। ऐसे में वह अपना पेट पालने के लिए अंबाजोगई में बस स्टैंड पर भीख मांगने लग गई।

    यहीं से उसके यौन शोषण की शुरुआत हुई। सहसे पहले दो लोगों ने उसके साथ रेप किया।

    इसको लेकर जब वह शिकायत करने अंबाजोगई पुलिस थाने पहुंची तो वहां तैनात एक पुलिसकर्मी ने मदद करने की जगह उसका रेप कर दिया।

    हैवानियत

    400 लोगों ने बनाया हवस का शिकार

    पुलिसकर्मी के रेप करने के बाद किशोरी टूट गई और फिर से भीख मांगने लग गई। इस दौरान करीब 400 लोगों ने उसका रेप किया।

    इस दौरान वह दो महीने की गर्भवती हो गई। पिछले दिनों चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के एक सदस्य की उस पर नजर पड़ी और पूछताछ में उसने सारी आपबीती बता दी।

    इसके बाद किशोरी को SP रामासामी से मिलाया गया, जहां उसने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।

    कार्रवाई

    पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

    SP रामासामी ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ किशोरी की शिकायत के आधार पर बाल विवाह कानून, रेप, यौन उत्पीड़न और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों के खिलाफ भी जांच की जा रही है और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    मांग

    भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की कठोर सजा की मांग

    मामले में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन ने आरोपियों को कठोर सजा देने की मांग की है।

    उन्होंने ट्वीट किया, 'नाबालिग किशोर से छह महीनों में 400 लोगों द्वारा रेप किए जाने की घटना के बारे में जानकर बड़ा दुख हुआ। महाराष्ट्र में कानून और व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। महराष्ट्र सरकार को सख्त कदम उठाते हुए इसी तरह के अपराधों की पुनरावृत्ति रोकनी चाहिए। मैं दोषियों को कड़ी सजा की मांग करती हूं।'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    रेप
    बाल विवाह
    क्राइम समाचार

    ताज़ा खबरें

    महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 क्रिकेट में अपने 350 छक्के पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े महेंद्र सिंह धोनी
    IPL: सबसे ज्यादा फाइनल मैचों की मेजबानी कर चुके हैं ये मैदान इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के नए चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को दी बधाई, जानिए क्या कहा नरेंद्र मोदी
    सुजुकी मोटरसाइकिल हरियाणा में बना रही नया प्लांट, 1,200 करोड़ होंगे खर्च  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत

    महाराष्ट्र

    उद्धव ठाकरे ने साधा NCB पर निशाना, बोले- ​केवल सेलिब्रिटीज को पकड़ने में दिलचस्पी उद्धव ठाकरे
    मुंबई: महामारी की शुरुआत के बाद आज पहली बार कोरोना से कोई मौत नहीं मुंबई
    कोरोना: बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए तैयार है मुंबई, कर रहे दिशानिर्देशों का इंतजार- किशोरी पेडनेकर मुंबई
    महाराष्ट्र में अब आधी रात तक खुल सकेंगे रेस्टोरेंट्स, 11 बजे तक खुलेंगी दुकानें कोरोना वायरस

    रेप

    राजस्थान: महिला ने भाजपा विधायक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला भारतीय जनता पार्टी
    बिहार: 11 वर्षीय छात्रा का छह बार रेप करने वाले स्कूल प्रधानाचार्य को मौत की सजा पटना
    ऑस्ट्रेलिया: पूर्व कर्मचारी का आरोप- सहकर्मी ने संसद में किया रेप; प्रधानमंत्री मॉरिसन ने मांगी माफी ऑस्ट्रेलिया
    उत्तर प्रदेश: 13 वर्षीय रेप पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म, नवजात की हुई मौत उत्तर प्रदेश

    बाल विवाह

    राजस्थान में भाजपा उम्मीदवार का वादा, सत्ता में आए तो पुलिस नहीं रोकेगी बाल विवाह राजस्थान
    पश्चिम बंगाल में होते हैं सबसे ज्यादा बाल विवाह, दूसरे नंबर पर बिहार पश्चिम बंगाल
    उत्तर प्रदेश में हर 5 में से 1 लड़की बाल विवाह का शिकार भारत की खबरें
    बॉम्बे हाई कोर्ट ने 14 साल की नाबालिग लड़की की शादी को घोषित किया वैध रेप

    क्राइम समाचार

    मध्य प्रदेश: हफ्तों से लापता परिवार के पांच सदस्यों की लाशें गहरे गड्ढे में दबी मिली मध्य प्रदेश
    हैती के राष्ट्रपति की घर में घुसकर हत्या, प्रथम महिला भी हुई घायल हत्या
    मां की हत्या कर दिल और आंतें निकालने वाले कलयुगी बेटे को मिली फांसी की सजा महाराष्ट्र
    पिता पर बढ़े कर्ज से दुखी इंजीनियरिंग छात्रा ने की आत्महत्या, परिवार के लिए छोड़ा वीडियो तेलंगाना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025