Page Loader
महाराष्ट्र: कोल्हापुर में किराये को लेकर विवाद, ऑटो चालक ने महिला को 200 मीटर तक घसीटा
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में ऑटो चालक ने महिला को 200 मीटर तक घसीटा (तस्वीर- ट्विटर/VikasBailwal4)

महाराष्ट्र: कोल्हापुर में किराये को लेकर विवाद, ऑटो चालक ने महिला को 200 मीटर तक घसीटा

लेखन गजेंद्र
Jul 07, 2023
03:35 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में किराये को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक महिला को अपनी ऑटो में फंसाकर 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें महिला ऑटो के बंपर में फंसी हुई हैं और चालक तेजी से ऑटो चला रहा है। महिला को बचाने के लिए लोग ऑटो के पीछे दौड़ते दिख रहे हैं। शिकायत के बाद पुलिस मामला दर्ज कर फरार ऑटो चालक की तलाश कर रही है।

घटना

महिला के पति से किराये को लेकर हो रहा था विवाद

जानकारी के मुताबिक, घटना कोल्हापुर के राजारामपुरी की है। यहां किराये को लेकर महिला के पति और ऑटो चालक का विवाद हो गया था। इस दौरान महिला भी विवाद के बीच में आ गईं। तभी उनकी साड़ी ऑटो के बंपर में फंस गई और चालक अपना ऑटो भगा ले गया। पुलिस का कहना है कि घटना की CCTV फुटेज सामने आने के बाद ऑटो चालक की तलाश तेज कर दी गई है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्विटर पोस्ट

ऑटो चालक ने महिला को 200 मीटर तक घसीटा