महाराष्ट्र में कोल्हापुर के ज्योतिबा मंदिर में 20 पुजारियों ने श्रद्धालुओं को लात-घूसों से जमकर पीटा
क्या है खबर?
महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें पुजारियों की भीड़ कुछ लोगों को पीटते दिख रही है। घटना ज्योतिबा मंदिर में रविवार को घटी है। बताया जा रहा है कि 15 से 20 पुजारियों ने कुछ श्रद्धालुओं को न केवल लात और घूसों से पीटा बल्कि उनके सिर पर नारियल भी फोड़ दिया। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस जांच कर रही है।
घटना
क्या है पूरा मामला?
NDTV के मुताबिक, रविवार को मंदिर में दोपहर 12 बजे से पहले आरती और सासन-काठी के साथ पारंपरिक प्रदक्षिणा का कार्यक्रम चल रहा था। मंदिर प्रशासन का कहना है कि कुछ श्रद्धालु सासन-काठी लेकर प्रदक्षिणा कार्यक्रम में अनुचित व्यवहार कर रहे थे। प्रशासन ने आरती के दौरान श्रद्धालुओं पर व्यवधान डालने, पुजारियों पर गुलाल फेंकने और पारंपरिक पगड़ियों को गिराने का आरोप लगाया, जिससे तनाव बढ़ गया। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई।
परंपरा
क्या है सासन-काठी परंपरा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सासन-काठी भगवान ज्योतिबा का राजदंड है, जो पवित्र माना जाता है। इसे श्रद्धालु काफी श्रद्धा के साथ पूजते हैं। इसे 50-70 फीट के बांस के खंभे में सजाकर अपने कंधों पर संतुलन बनाकर रखा जाता है और मंदिर की प्रदक्षिणा करते हुए नृत्य किया जाता है। घटना के वीडियो में पुजारी श्रद्धालुओं को बुरी तरह लात से मारते हुए दिख रहे हैं। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
ट्विटर पोस्ट
घटना का वीडियो वायरल
महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित ज्योतिबा मंदिर
— TRUE STORY (@TrueStoryUP) March 23, 2026
में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की वीडियो वायरल हुई है। आरोप है की पिटाई करने वाले लोग मंदिर के पुजारी है। यहाँ पूजा अर्चना को आए 2 श्रद्धालुओं को बुरी तरह पीटा गया।
#viralvídeo
#Maharashtra pic.twitter.com/AcDF7YpPv4