LOADING...
महाराष्ट्र: कल्याण में साइकिल पर सवार व्यवसायी को नाबालिग ने कार से टक्कर मारी, मौत
कल्याण में साइकिल पर सवार व्यवसायी को नाबालिग ने कार से टक्कर मारी

महाराष्ट्र: कल्याण में साइकिल पर सवार व्यवसायी को नाबालिग ने कार से टक्कर मारी, मौत

लेखन गजेंद्र
Mar 26, 2026
04:04 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के कल्याण में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक 17 वर्षीय नाबालिग ने तेज रफ्तार कार से एक 42 वर्षीय व्यवसायी को टक्कर मार दी। घटना मंगलवार रात को उल्हास नदी के किनारे कल्याण रिंग रोड के निर्माणाधीन हिस्से पर हुई है। घटना के समय व्यवसायी श्रीनिवास तांडले साइकिल से सैर पर निकले थे। पुलिस ने बुधवार शाम को आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना

क्या है पूरा मामला?

तांडले खड़कपाड़ा में रहता हैं और उनकी कल्याण में कई कपड़ों की दुकान है। उन्होंने दुर्घटना से एक दिन पहले सोमवार को साइकिल ली थी और फिट रहने के लिए उसे चलाना शुरू किया था मंगलवार रात साढ़े 8 बजे रिंग रोड पर एक तेज रफ्तार हुंडई i20 कार ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वहह कई मीटर हवा में उछलकर रास्ते पर जा गिरे। उनकी मौके पर मौत हो गई। बाद में उन्हें अस्पताल लाया गया।

आरोपी

आरोपी ने सोशल मीडिया पर घटना पोस्ट की

पुलिस का कहना है कि आरोपी अपने घर से चाबी लेकर निकला था और हादसे के बाद उसने सोशल मीडिया पर 'छोटी सी घटना' बताकर पोस्ट किया। उसके पिता वकील बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उसके पिता और कार की मालिक उसकी मां को भी आरोपी बनाया है। नाबालिग ने घटना के बाद कार को अपार्टमेंट की पार्किंग में खड़ा कर दिया था। उसमें हल्का नुकसान हुआ है। घनटना को लेकर स्थानीय स्तर पर रोष है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

घटना का वीडियो (सावधान दृश्य विचलित कर सकता है)

Advertisement