NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र: जलगांव में 2 समूहों के बीच झड़प के बाद आगजनी और तोड़फोड़, कर्फ्यू लगाया गया
    अगली खबर
    महाराष्ट्र: जलगांव में 2 समूहों के बीच झड़प के बाद आगजनी और तोड़फोड़, कर्फ्यू लगाया गया
    महाराष्ट्र के जलगांव में 2 समूहों के बीच हिंसा (फाइल तस्वीर)

    महाराष्ट्र: जलगांव में 2 समूहों के बीच झड़प के बाद आगजनी और तोड़फोड़, कर्फ्यू लगाया गया

    लेखन गजेंद्र
    Jan 01, 2025
    12:35 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र के जलगांव जिले में मंगलवार रात को काफी बवाल हुआ। पलाधी गांव में मामूली बात को लेकर 2 समूहों के बीच शुरू हुए झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद कई दुकानों में आग लगा दी गई।

    उपद्रवियों ने कई वाहनों को क्षतिग्रस्त किया और तोड़फोड़ मचाई। इलाके में पथराव किए जाने की भी खबर है।

    तनावपूर्ण हालात को देखते जिला कलेक्टर आयुष प्रसाद ने बुधवार को 24 घंटे के लिए कर्फ्यू लगा दिया है।

    तनाव

    कैसे शुरू हुआ झगड़ा?

    महायुति सरकार में मंत्री और शिवसेना नेता गुलाबराव पाटिल का परिवार कार से कहीं जा रहा था, तभी उनके वाहन चालक ने भीड़ में हॉर्न बजाया। बाद में वाहन से एक युवक को टक्कर लग गई।

    टक्कर के बाद गांव का एक वर्ग भड़क गया। इस बीच ग्रामीणों की पार्टी कार्यकर्ताओं से बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि 6 दुकानों और कारों को आग के हवाले कर दिया गया।

    हिंसा को देखते हुए गांव में पुलिस बल भेजा गया।

    कर्फ्यू

    बुधवार तड़के 3 बजे लगाया गया कर्फ्यू

    जिला कलेक्टर प्रसाद ने बताया कि हिंसा में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं और शांति कायम है। बुधवार तड़के 3 बजे हालात को देखते हुए 24 घंटे का कर्फ्यू लगाया गया है।

    उन्होंने बताया कि हिंसा के लिए जिम्मेदार 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और 10 हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।

    गांव में पुलिस बल तैनात है और सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    सांप्रदायिक हिंसा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने KKR को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने अपने आखिरी मैच में KKR को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने सरकार बनाने का दावा पेश किया देवेंद्र फडणवीस
    एकनाथ शिंदे ने शपथ के सवाल पर कहा- शाम तक रुको; अजित पवार ने चुटकी ली एकनाथ शिंदे
    महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, तीसरी बार संभालेंगे सत्ता देवेंद्र फडणवीस
    मुंबई में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, दिसंबर का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड मुंबई

    सांप्रदायिक हिंसा

    नूंह में बुलडोजर कार्रवाई पर हरियाणा सरकार का जवाब, जातीय नरसंहार के आरोपों को नकारा हरियाणा सरकार
    नूंह हिंसा: आज पलवल में हिंदू संगठनों की महापंचायत, ब्रजमंडल यात्रा पर हो सकता है फैसला हरियाणा
    हरियाणा: 28 अगस्त से दोबारा शुरू होगी ब्रजमंडल यात्रा, नूंह हिंसा के चलते हुई थी स्थगित  हरियाणा
    हरियाणा: नूंह में हिंसा भड़काने का आरोपी बिट्टू बजरंगी गिरफ्तार हरियाणा पुलिस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025