NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र में शिवाजी की प्रतिमा गिरने पर विवाद, 6 फीट की जगह 35 फीट की बनाई
    अगली खबर
    महाराष्ट्र में शिवाजी की प्रतिमा गिरने पर विवाद, 6 फीट की जगह 35 फीट की बनाई
    महाराष्ट्र में शिवाजी की 6 फीट ऊंची प्रतिमा लगाने की अनुमति थी (तस्वीर: एक्स/@shubham84777556)

    महाराष्ट्र में शिवाजी की प्रतिमा गिरने पर विवाद, 6 फीट की जगह 35 फीट की बनाई

    लेखन गजेंद्र
    Aug 30, 2024
    10:59 am

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फीट ऊंची प्रतिमा गिरने के बाद प्रदेश में छिड़े राजनीतिक घमासान के बीच एक नया खुलासा हुआ है।

    महाराष्ट्र कला महानिदेशालय ने मालवन के राजकोट किले के लिए छत्रपति शिवाजी की सिर्फ 6 फीट ऊंची प्रतिमा की मंजूरी दी थी, लेकिन यहां 35 फीट की प्रतिमा बना दी गई।

    टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, यहां के निदेशक राजीव मिश्रा ने कहा कि मूर्तिकार ने मिट्टी का मॉडल दिया था।

    अनुमति

    निदेशालय से छिपाई गई जानकारी

    मिश्रा ने बताया कि इस मामले में निदेशालय को भी अंधेरे में रखा गया। एक बार मंजूरी मिलने के बाद निदेशालय को यह नहीं बताया गया कि मूर्ति 35 फीट ऊंची होगी और उसमें स्टील की प्लेटों का इस्तेमाल किया जाएगा।

    रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने नौसेना को 2.44 करोड़ रुपये भेजे थे, जो मूर्ति लगा रही थी। भारतीय नौसेना ने ही सलाहकार और मूर्तिकार नियुक्त किए थे और डिजाइन को निदेशालय भेजा था।

    लापरवाही

    PWD ने किया था सचेत

    अधिकारी ने बताया कि बाद में मूर्ति की ऊंचाई बढ़ाई गई, जिसकी उनको जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद PWD ने नौसेना को मूर्ति के नट बोल्ट में जंग लगने के बारे में बताया था।

    अधिकारी ने बताया कि निदेशालय के पास संरचनात्मक स्थिरता या इस्तेमाल की गई सामग्री की जांच करने का कोई तरीका नहीं था।

    उन्होंने बताया कि यह नौसेना की जिम्मेदारी थी क्योंकि उसने मूर्तिकार और सलाहकार की नियुक्ति की थी।

    विवाद

    क्या है शिवाजी की प्रतिमा गिरने का मामला? 

    मुंबई से लगभग 480 किलोमीटर दूर सिंधुदुर्ग के मालवण तहसील के राजकोट किले में शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा सोमवार दोपहर ढह गई।

    प्रतिमा का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 दिसंबर, 2023 को नौसेना दिवस पर किया था और किले के समारोह में आए थे। इससे खराब गुणवत्ता को लेकर विवाद और बढ़ गया है।

    मामले में मूर्तिकार जयदीप आप्टे और संरचनात्मक सलाहकार चेतन पाटिल पर FIR हुई है। पाटिल कोल्हापुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र सरकार
    महाराष्ट्र की राजनीति

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार

    महाराष्ट्र

    पूजा खेडकर को एक और झटका, दिल्ली कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)
    महाराष्ट्र: ठाणे में तेज हवा से सड़क पर गिरा बड़ा होर्डिंग, 3 वाहन क्षतिग्रस्त ठाणे
    बर्खास्त IAS पूजा खेडकर गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार, दुबई पहुंचीं दुबई
    महाराष्ट्र: कथित पैसे वसूली को लेकर पूर्व और वर्तमान गृह मंत्री क्यों हुए आमने-सामने?  महाराष्ट्र की राजनीति

    महाराष्ट्र सरकार

    महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को दी नए चुनाव का सामना करने की चुनौती  उद्धव ठाकरे
    पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को बड़ी राहत, महाराष्ट्र सरकार ने वापस लिए सभी आरोप परमबीर सिंह
    महाराष्ट्र बस हादसा: समृद्धि महामार्ग पर पहले भी हुई हैं कई बड़ी सड़क दुर्घटनाएं, जानें वजह महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: तनाव की अटकलों के बीच मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर एकनाथ शिंदे और फडणवीस की बैठक  देवेंद्र फडणवीस

    महाराष्ट्र की राजनीति

    महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने आगामी चुनावों के लिए बाबा साहेब अंबेडकर के पोते से हाथ मिलाया शिवसेना समाचार
    भगत सिंह कोश्यारी से जुड़े प्रमुख विवाद, जिनसे गरमा गई थी महाराष्ट्र की राजनीति महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: क्या शरद पवार की मर्जी से बनी थी भाजपा-NCP सरकार? फडणवीस अपने बयान पर कायम देवेंद्र फडणवीस
    एकनाथ शिंदे गुट की बड़ी जीत, शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह 'तीर-कमान' मिला महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025