LOADING...
एकनाथ शिंदे के पायलट ने विमान उड़ाने से मना किया, 1 घंटे हवाई अड्डे पर फंसे
एकनाथ शिंदे जलगांव में संत मुक्ताई की पालकी यात्रा में भाग लेने पहुंचे थे (तस्वीर: एक्स/@mieknathshinde)

एकनाथ शिंदे के पायलट ने विमान उड़ाने से मना किया, 1 घंटे हवाई अड्डे पर फंसे

लेखन गजेंद्र
Jun 07, 2025
02:02 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शुक्रवार को जलगांव हवाई अड्डे पर 1 घंटे इंतजार करना पड़ा क्योंकि उनके पायलट ने विमान उड़ाने से मना कर दिया था। मराठी मीडिया के मुताबिक, पायलट ने अपनी ड्यूटी घंटे खत्म होने और स्वास्थ्य खराब होने के कारण विमान उड़ाने से मना किया था। इसके बाद पायलट को काफी मनाया गया, जिसके 1 घंटे के बाद पायलट ने शिंदे को लेकर मुंबई के लिए उड़ान भरी।

दौरा

जलगांव की पालकी यात्रा में भाग लेने पहुंचे थे शिंदे

शिवसेना प्रमुख शिंदे जलगांव के मुक्ताईनगर में संत मुक्ताई की 'पालकी यात्रा' में भाग लेने पहुंचे थे। उन्हें यहां तकनीकी कारणों से सड़क मार्ग से जाना पड़ा था। इसके बाद शाम को जब वे मुंबई लौटने के लिए जलगांव हवाई अड्डे पहुंचे तो यहां पायलट ने विमान उड़ाने से मना कर दिया। शिंदे के साथ दौरे पर पहुंचे मंत्री गिरीश महाजन, गुलाबराव पाटिल समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने पायलट को समझाने की कोशिश की, जिसके बाद वे माने।

यात्रा

कंपनी के कहने पर राजी हुआ पायलट

गिरीश महाजन ने मीडिया को बताया कि पायलट 12 घंटे से विमान उड़ा रहा था। उसने स्वास्थ्य और तकनीकी कारणों से अन्य उड़ान से मना कर दिया। इसके बाद उसे समझाया गया और कंपनी से बात की गई। कंपनी के कहने पर करीब 45 मिनट बाद पायलट उड़ान के लिए राजी हुआ। वापसी में शिंदे ने किडनी बीमारी से ग्रस्त महिला को विमान में लिफ्ट दी, जिसकी मुंबई जाने वाली फ्लाइट छूट गई थी। उसे सर्जरी के लिए पहुंचना था।

ट्विटर पोस्ट

शिंदे ने किडनी की बीमारी से ग्रसित महिला को मुंबई पहुंचाया