महाराष्ट्र में सूखे से हाहाकार, IAS-IPS अफसरों ने दान की अपनी एक दिन की सैलरी
महाराष्ट्र के किसान सूखे की गंभीर मार झेल रहे हैं। ऐसे में अब भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के सीनियर अधिकारी किसानों की मदद के लिए आगे आए हैं।
उन्होंने तय किया है कि वे इस अक्टूबर महीने की अपनी एक दिन की सैलरी मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करेंगे। उनके आधिकारिक पत्र से यह साफ होता है कि वे इस संकट की घड़ी में मदद करने को लेकर पूरी तरह गंभीर हैं।
महाराष्ट्र ने 305 इलाकों को सूखा प्रभावित घोषित किया
राज्य सरकार ने महाराष्ट्र के 305 इलाकों को सूखा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया है। इसके साथ ही सरकार ने किसानों को कई राहत के कदम उठाए हैं। इसमें लगान माफ करना, कर्ज वसूली पर रोक लगाना और खेती के बिजली पंपों के मौजूदा बिलों में खास छूट देना शामिल है।
दूसरी ओर, विधायक शेखर निकम अपनी एक महीने की बेसिक सैलरी छोड़ रहे हैं, वहीं विधायक रोहित पवार चाहते हैं कि किसानों को सीधे कैश ट्रांसफर किया जाए। किसानों को इस मुश्किल समय में तुरंत मदद पहुंचाने के लिए सभी मिलकर काम कर रहे हैं।