Page Loader
महाराष्ट्र: चोरों ने कार से उखाड़ा बैंक ATM, कैमरे में कैद हुई चोरी
महाराष्ट्र के बीड में चोरों ने कार से उखाड़ा ATM (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

महाराष्ट्र: चोरों ने कार से उखाड़ा बैंक ATM, कैमरे में कैद हुई चोरी

लेखन गजेंद्र
Sep 08, 2023
02:08 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के बीड से एक CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कुछ लोग कार से बैंक ATM को नुकसान पहुंचाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि एक नकाबपोश युवक ATM के कमरे में मजबूत रस्सी से ATM को फंसाता है। रस्सी का दूसरा सिरा कार से बंधा है। इसके बाद कार चालक तेजी से कार को आगे बढ़ाता है, जिससे ATM दरवाजे के साथ उखड़ जाता है।

चोरी

रात में ढाई बजे हुई चोरी

वीडियो में दिख रहा है कि चोरों ने ATM उखाड़ने की घटना को बुधवार 6 सितंबर को रात 2:45 बजे अंजाम दिया है। वारदात में 2 लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। बता दें कि महाराष्ट्र के सांगली में पिछले साल JCB मशीन से ATM उखाड़ने की घटना सामने आ चुकी है, जिसमें चोरों ने न केवल ATM उखाड़ा बल्कि उसे दूसरी जगह ले और सारी नकदी निकाली। हालांकि, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

ट्विटर पोस्ट

देखिए चोरों ने कैसे दिया वारदात को अंजाम