NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / 'लव जिहाद' के खिलाफ कानूनी व्यवस्था बनाएगी मध्य प्रदेश सरकार- शिवराज सिंह चौहान
    'लव जिहाद' के खिलाफ कानूनी व्यवस्था बनाएगी मध्य प्रदेश सरकार- शिवराज सिंह चौहान
    1/6
    देश 1 मिनट में पढ़ें

    'लव जिहाद' के खिलाफ कानूनी व्यवस्था बनाएगी मध्य प्रदेश सरकार- शिवराज सिंह चौहान

    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 03, 2020
    12:37 pm
    'लव जिहाद' के खिलाफ कानूनी व्यवस्था बनाएगी मध्य प्रदेश सरकार- शिवराज सिंह चौहान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ती है तो अंतर-धार्मिक शादियों को रोकने के लिए कानून लाया जाएगा। सोमवार को उपचुनावों से पहले एक कार्यक्रम में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए चौहान ने यह बात कही। उन्होंने कहा, "लव के नाम पर कोई जिहाद नहीं होगा। जो ऐसी हरकत करेगा, उसे ठीक कर दिया जायेगा और उसके लिए कानूनी व्यवस्था बनाई जाएगी।''

    2/6

    'लव जिहाद' का मतलब क्या होता है?

    जानकारी के लिए बता दें कि लव जिहाद शब्द का इस्तेमाल दक्षिणपंथी संगठन अंतर-धार्मिक शादी के लिए करते हैं। इसमें उनका आरोप होता है कि मुस्लिम पुरुष से शादी कराने के लिए महिला को बहला-फुसलाकर या जबरन धर्म-परिवर्तन किया जाता है। हालांकि, केंद्र सरकार ऐसा किसी शब्दावली को नहीं मानती। सरकार ने संसद को बताया था कि मौजूदा कानूनों में 'लव जिहाद' को परिभाषित नहीं किया गया है। और किसी केंद्रीय एजेंसी के सामने ऐसा कोई मामला नहीं आया है।

    3/6

    उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकार भी कह चुकी कानून बनाने की बात

    'लव जिहाद' के खिलाफ कानून बनाने की बात करने वाले शिवराज सिंह चौहान पहले मुख्यमंत्री नहीं है। उनसे पहले हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी अपने राज्यों में ऐसा कानून बनाने की बात कह चुके हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने तो यहां तक कहा था कि केंद्र सरकार भी इस मामले में कानून बनाने पर विचार कर रही है। हालांकि, उन्होंने इस बारे में बहुत विस्तार से जानकारी नहीं दी थी।

    4/6

    खट्टर ने क्या कहा था?

    रविवार को खट्टर ने कहा कि चूंकि बल्लभगढ़ का मामला 'लव जिहाद' से जुड़ा हुआ है इसलिए केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकार भी इसे गंभीरता से ले रही है। सरकार कानूनी प्रावधानों पर विचार कर रही है ताकि दोषी बचे न और किसी निर्दोष को सजा न हो। खट्टर निकिता तोमर हत्याकांड की तरफ इशारा कर रहे थे, जहां एक 21 वर्षीय लड़की की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

    5/6

    युवा लड़कियों को बचाने के लिए कानून जरूरी- विज

    खट्टर का बयान हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की टिप्पणी के बाद आया था। विज ने ट्वीट किया था कि हरियाणा में 'लव जिहाद' के खिलाफ कानून लाने का विचार किया जा रहा है। इसके बाद ANI से बात करते हुए विज ने कहा कि युवा लड़कियों को बचाने के लिए इस कानून की जरूरत है। "यह लव जिहाद... इसे रोकना जरूरी है ताकि हम युवा लड़कियों को बचा सके। इसके लिए कानून की जरूरत होगी तो हम बनाएंगे।"

    6/6

    योगी बोले- 'लव जिहाद' के खिलाफ प्रभावी कानून लाएंगे

    इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी 'लव जिहाद' के खिलाफ कानून बनाने की वकालत कर चुके हैं। एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आदेश दिया है कि शादी-ब्याह के लिए धर्म परिवर्तन आवश्यक नहीं है। धर्म परिवर्तन नहीं किया जाना चाहिए। इसको मान्यता नहीं मिलनी चाहिए। इसलिए सरकार यह निर्णय ले रही है कि हम 'लव जिहाद' को सख्ती से रोकने का कार्य करेंगे। एक प्रभावी कानून बनाएंगे।''

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    मध्य प्रदेश
    हरियाणा
    उत्तर प्रदेश
    मनोहर लाल खट्टर
    शिवराज सिंह चौहान

    मध्य प्रदेश

    बिहार विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण की वोटिंग जारी; आठ राज्यों में भी हो रहे उपचुनाव ओडिशा
    सिंधिया ने कमलनाथ पर लगाया उन्हें कुत्ता कहने का आरोप, कहा- हां, मैं जनता का कुत्ता ज्योतिरादित्य सिंधिया
    मध्य प्रदेश: कांग्रेस नेता कमलनाथ ने चुनाव आयोग के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती कांग्रेस समाचार
    महात्मा गांधी को 'पाकिस्तान का राष्ट्रपिता' कहने वाले अनिल सौमित्र IIMC में प्रोफेसर नियुक्त राजनाथ सिंह

    हरियाणा

    हरियाणा के मुख्यमंत्री बोले- केंद्र सरकार तक कर रही 'लव जिहाद' पर कानून लाने का विचार योगी आदित्यनाथ
    निकिता तोमर हत्याकांड: परिवार से मिली SIT, पुलिस ने बरामद किया घटना में इस्तेमाल हथियार फरीदाबाद
    हरियाणा: छात्रा की सरेआम गोली मारकर हत्या, परिवार ने लगाया 'लव जिहाद' का आरोप हत्या
    सर्दियों के साथ बढ़ रहे पराली जलाने के मामले; आखिर क्या है इसका समाधान? दिल्ली

    उत्तर प्रदेश

    राज्यसभा में NDA की सीटों का आंकड़ा 100 के पार, कांग्रेस सबसे निचले स्तर पर कांग्रेस समाचार
    राजनीति से संन्यास मंजूर, लेकिन भाजपा के साथ कभी गठबंधन नहीं करेगी बसपा- मायवती मायावती
    सिर्फ शादी के लिए धर्म परिवर्तन को स्वीकार नहीं किया जा सकता- इलाहाबाद हाईकोर्ट इलाहाबाद हाई कोर्ट
    मायावती का बड़ा बयान, कहा- सपा को हराने के लिए भाजपा को भी दे देंगे वोट मायावती

    मनोहर लाल खट्टर

    कृषि बिल मुद्दा: हरसिमरत कौर के इस्तीफे के बाद हरियाणा में दुष्यंत चौटाला पर दबाव बढ़ा हरियाणा
    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हुए कोरोना वायरस से संक्रमित हरियाणा
    हरियाणा: विधानसभा स्पीकर और दो विधायक कोरोना संक्रमित, 26 अगस्त से शुरू होना है मानसून सत्र हरियाणा
    हरियाणा: कल से शनिवार-रविवार को होगा पूर्ण लॉकडाउन, सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की दुकाने खुलेंगी हरियाणा

    शिवराज सिंह चौहान

    मध्य प्रदेश: विवादित बयानों को लेकर कमलनाथ पर गिरी गाज, छिना 'स्टार प्रचारक' का दर्जा मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश: भाजपा की सरकार रहेगी या कांग्रेस की होगी वापसी? उपचुनाव से होगा तय मध्य प्रदेश
    भोपाल में फ्रांसीसी राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्यमंत्री शिवराज के सख्त हुए तेवर मध्य प्रदेश
    कमलनाथ के पैरों की धूल भी नहीं है शिवराज सिंह चौहान- कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी मध्य प्रदेश
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023