मध्य प्रदेश में दिवाली की रात सर्राफा व्यापारी के घर में आग लगी, 6 की मौत
क्या है खबर?
मध्य प्रदेश के सिवनी में दिवाली की रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के छपारा में स्थित महावीर वार्ड में एक सर्राफा व्यापारी के मकान में आग लग गई, जिसमें जलकर 6 लोगों की मौत हो गई। हादसा तड़के 4 बजे हुए। सर्राफा व्यापारी की पहचान कुंदन लाल सोनी (75) के रूप में हुई है। मृतकों में 4 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।
हादसा
घटना के समय मकान में 10 लोग मौजूद थे
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय मकान में 10 लोग मौजूद थे, जो अपने-अपने कमरों में थे। रात 3 बजे सभी गहरी नींद में सो रहे थे, तभी आग लग गई।
मृतकों में कुंदन लाल के अलावा, उनकी पत्नी राजकुमारी (65), ऋतु सोनी (42), स्मृति सोनी (40), सूर्या सोनी (45) और ऋतु के बेटे आदित्य सोनी (16) शामिल हैं।
अमायरा (7), रितेश सोनी (45) सौरभ सोनी (43) और आकर्ष सोनी (14) को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
हादसा
बरही में भी हादसा, 6 की जान गई
प्रदेश में कटनी जिले के बरही में भी दिवाली की रात 12 बजे हादसा हुआ। पूरन अग्रवाल की क्राकरी की दुकान में अचानक आग लगने से 3 मंजिला इमारत दहक उठी।
हादसे के समय इमारत में अग्रवाल परिवार के 6 लोगों की जान चली गई, जिसमें पूरन के अलावा उनकी पत्नी चंद्रकला, बहू पूनम, 14 वर्षीय आर्या, 6 वर्षीय अन्वी और 2 महीने का मासून बच्चा शामिल है।
हादसे के कारणों का पता नहीं चला है।