NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मध्य प्रदेश: दमोह में बस्ती के बीच चल रही पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 4 की मौत
    अगली खबर
    मध्य प्रदेश: दमोह में बस्ती के बीच चल रही पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 4 की मौत
    मध्य प्रदेश के दमोह में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट (तस्वीर: एक्स/@Naresh_IBC24)

    मध्य प्रदेश: दमोह में बस्ती के बीच चल रही पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 4 की मौत

    लेखन गजेंद्र
    Oct 31, 2023
    04:02 pm

    क्या है खबर?

    मध्य प्रदेश के दमोह में बस्ती के बीच में चल रही पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर को विस्फोट हो गया, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में करीब 10 लोग घायल हुए हैं।

    हादसे में मरने वालों में फैक्ट्री का मालिक और 2 महिलाएं भी शामिल हैं। धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री मालिक के चीथड़े उड़ गए।

    हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

    हादसा

    फैक्ट्री में बन रहे थे दिवाली के लिए बड़ी मात्रा में पटाखे

    घटना कोतवाली क्षेत्र के बड़े पुल के पास की है। पटाखे की अवैध फैक्ट्री रिहायशी इलाके के बीच में चलाई जा रही थी। यहां दिवाली के लिए बड़ी मात्रा में पटाखे बनाए जा रहे थे।

    पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में घायल 8 लोग काफी गंभीर हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी बस्ती में काफी समय से अवैध फैक्ट्री चल रही थी।

    जांच

    कई लोग मलबे के नीचे दबे

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के बाद पटाखा फैक्ट्री पूरी तरह ढह गई, जिसमें कई लोग मलबे के नीचे दब गए। घटना के वक्त फैक्ट्री में 13 से अधिक मजदूर पटाखे बना रहे थे।

    हादसा इतना भयानक था कि इसका असर आसपास के घरों में भी देखने को मिला है। हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।

    बता दें कि पिछले दिनों में कई राज्यों से पटाखा फैक्ट्रियों में विस्फोट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    विस्फोट

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश: कांग्रेस का दावा, मुख्यमंत्री शिवराज के सामने भाजपा विधायक ने की सांसद से छेड़छाड़ शिवराज सिंह चौहान
    इंदौरी पोहा से भोपाली दाल बाफला तक, ये हैं मध्य प्रदेश के 5 मशहरू व्यंजन  खान-पान
    मध्य प्रदेश में RSS के पूर्व प्रचारकों ने किया पार्टी का गठन, भाजपा-कांग्रेस को देंगे चुनौती मध्य प्रदेश चुनाव
    मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव से पहले 'हाथ' थामने की होड़, 40 भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल भाजपा समाचार

    विस्फोट

    गेम खेलने के दौरान फोन में हुआ विस्फोट, 8 वर्षीय बच्चे को गंवानी पड़ी उंगलियां महाराष्ट्र
    एयर स्ट्राइक: मदरसे के छात्र ने सुनी थी विस्फोट की आवाज, पाकिस्तानी सेना ने निकाला सुरक्षित मदरसा
    IIT बॉम्बे: एयरोस्पेस विभाग के बाहर हुए धमाके में तीन लोग घायल, सुरक्षा पर उठे सवाल मुंबई
    9/11 आतंकी हमले की बरसी पर अफगानिस्तान में अमेरिकी दूतावास में विस्फोट अफगानिस्तान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025